Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Valentine day: ब्लाइंड डेट पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखे खयाल, दिन बन जाएगा खास

आपने ब्लाइंड डेट का नाम तो सुना होगा, लेकिन क्या इसका सही मतलब आपको पता है? ब्लाइंड डेट का मतलब है, ऐसे किसी शख्स से मिलना जिससे आप ना पहले मिलें हो ना ही उसके बारें में जानते हों। उसे आपने कभी देखा भी ना हो। ब्लाइंड डेट सुनकर आपके मन में कई तरह के खयाल आ रहे होंगे कि, जिससे कभी मिले ना हो, जानते ना हो और उसके साथ डेट करें। आप सोंचना लाजमी है, लेकिन इसमें रोमांच भी काफी ज्यादा होता है। अगर आप ने भी ब्लाइंड डेट पर जानें की प्लानिंग की है तो आप उस इंसान से मिलने के लिए ज्यादा एक्साइटेड होंगे, जिससे पहली बार मिलने जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ मन में कई तरह के सवाल भी होते हैं कि क्या वो आपके लिए सही होगा या आप उसके लिए सही होंगे। ब्वाइंड डेट, अक्सर फोन कॉल्स, इंटरनेट, दोस्तों या फिर रिश्तेदारों के माध्यम से सेट की जाती है। आप भी अगर इस वैलेंटाइन डे पर ब्लाइंड डेट पर जा रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी डेट को बिना किसी परेशानी और घबराहट के खुशनुमा बना सकते हैं-

Blind Date : नो टेंशन नो घबराना
आप इस वैलेंटाइन डे पर ब्लाइंड डेट पर जा रहे हैं तो जानें से पहले का रूल फॉलो करें। इसका सबसे अहम रूल हैं, नो टेंशन नो घबराना। अगर आपके मन में इस डेट को लेकर किसी तरह के निगेटिव खयाल आते हैं तो ये आपकी डेट को खराब कर देगा। आप दिल में पॉजिटीवनेस लेकर जाएं और फुल कॉन्फिडेंस से अपनी डेट से मिलने की प्लानिंग करें। आप के ऐसा करने से आप डेटिंग प्लेस पर अपने आप को हैंडिल कर लेंगे। इसके साथ ही आपकी डेट पर कंफर्ट फील करेगी।

Blind Date : फोन पर कुछ जरूरी जानकारी जरूर लें
आप अपनी ब्लाइंड डेट पर फर्स्ट टाइम मिलने जा रहे हैं, लेकिन जानें से पहले फोन पर बात जरूर कर लें। इसके साथ ही उससे अहम बातें भी पूछ लें, जैसे कि वो किस टाइम पर आएगी। उसने आउटफिट कैसा पहना है जिससे पहचाना जा सके, प्लेस कौन सा है, और भी इसी तरह के कुछ सवाल। फोन पर बात करने से सामने वाले का थोड़ा बहुत आप अंदाजा लगा ही सकते हैं। साथ ही मिलने पर बातचीत करने में भी आसानी होगी।

Blind Date : अपने बारें में कुछ भी फेक और झूठ ना बताएंं
आप ब्लाइंड डेट पर जरूर जा रहे हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं कि आप अपने बारें में कुछ भी सच-झूठ बता देंगे तो चलेगा। आपका सच बोलना, इस रिलेशन को आगे बढ़ाने का पहला कदम है। इसलिए अपने बारें में कुछ भी फेक नहीं, सब सच बताएं। क्योंकि झूठ को बुनियाद पर टिका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं रहता।

Blind Date : अल्कोहल से परहेज करें
आप ब्लाइंड डेट पर जा रहे है, जिससे मिल रहे हैं, उसके बारें में ज्यादा जानकारी नहीं है , इसलिए अल्कोहल से परहेज करें। ड्रिंक करने के बाद हो सकता है कि आप वेयर्ड बिहेव करने लगे। गुस्सा या मिसबिहेव करें, इससे आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है। इसलिए अपने आपको इस मामले में थोड़ा कंट्रोल करें।

Blind Date : ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले यहां बताई गई बातों का खयाल रखें-
1.अपनी ब्लाइंड डेट के बारें में किसी दोस्त या करीबी को जरूर बताएं।
2. इस तरह की डेट कई बार फेक भी होती है, थोड़ा सा अलर्ट रहें3.ब्लाइंड डेट पर समय से पहले पहुंचे।4.ज्यादा फालतू ना बोलें, फ्लर्ट ना करें।5.वक्त का ध्यान रखें।


Click it and Unblock the Notifications
