Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: लड़कों को जहर लगती हैं इस आदतों वाली लड़कियां, देखें कहीं आप भी तो नहीं शामिल
किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए ये पहला कदम होता है कि वो एक दूसरे में क्या पसंद करते हैं, उनकी कौन-कौन सी आदतें है जो उनकी भाती हैं। चाहे वो लड़का हो या लड़की हो, एक रिश्ते में आने के लिए दोनों ही व्यवहार सबसे पहले देखते हैं। अगर नेचर ही नहीं समझ में आ रहा है तो रिलेशशिप भी आगे नहीं बढ़ सकता, वो कुछ दूर जाकर टूटकर बिखर जाएगा। क्योंकि जिस तरह लड़कियों को लड़कों की आदतें और उनके बिहेवियर ना पसंद होते हैं वैसे ही लड़कों को भी लड़कियों के अंदर की कुछ आदतें नहीं भाती हैं। अगर दोनों अपने अंदर बदलाव नहीं करते हैं तो रिश्ते की गाड़ी रुक जाती है और दोनों ही अलग-अलग रास्तों पर निकल जाते हैं। यहां पर हम लड़कियों की उन आदतों और बिहेवियर के बारें में बता रहे हैं, जो लड़कों को नापसंद होता है, लेकिन लड़कियां इनको अपने अंदर से सुधारकर अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ सकती हैं , साथ ही भी एक बेहतर इंसान भी बन सकती हैं, क्योंकि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है, उसे परफेक्ट बनना पड़ता है-

Relationship Tips: निगेटिव बिहेवियर वाली लड़कियां
लड़कों को इस तरह की लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं होती है, जो हमेशा निगेटिव सोंच रखती है। हर काम में पहले उसकी निगेटिविटी को देखती हैं। दूसरों को भी काम करने से मना देती हैं कि इस काम को तुम नहीं कर सकतें, ये काम तुम्हारे लिए इंपॉसिबल है। साथ ही खुद भी कोई काम करने से पहले उसके नकारात्मक भाव को चेक कर लेती हैं। लड़के ऐसी लड़कियों से दूर भागते हैंं।

Relationship Tips: लापरवाह लड़कियां
जो लड़की लापरवाह होती है, उसे किसी भी चीज की कर्द नहीं होती है, वक्त की पाबंद नहीं होती है। अपने कामों में लापरवाही करती है, इस तरह की लड़कियां लड़कों को नहीं भाती है। लड़के ऐसी लड़कियों को पसंद नहीं करते जो उनको घंटों इंतजार करवाए, वक्त पर मिलने के लिए ना आए।

Relationship Tips: दिखावा करने वाली लड़कियां
जो लड़कियां दिखावा ज्यादा करती हैं, अपने पैसों का, अमीरी का, ऐसी लड़कियां लड़कों को अच्छी नहीं लगती हैं। घमंडी लड़कियों से लड़के दूर रहते हैं।

Relationship Tips: अपने पार्टनर पर विश्वास ना करने वाली
जो लड़कियां अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करती हैं, उन पर विश्वास नहीं करती है। हमेशा शक की नजरों से उन्हें देखती हैं। यहां तक की उनकी जासूसी करती हैं तो इस तरह की लड़कियों से लड़के काफी दूरी बनाकर रखते हैं। उनका मानना है कि अगर इस तरह की लड़कियों से उन्होने डेट करना शुरू किया, उनके साथ रिलेशनशिप स्टार्ट की तो उनकी लाइफ वो जहन्नम बना देगी।

Relationship Tips: ओवर मेकअप करने वाली लड़कियां
जो लड़कियां बहुत ज्यादा मेकअप करती हैं, कुछ एक्स्ट्रा में तैयार रहती हैं, तो ऐसी लड़कियां लड़कों को इंप्रेस नहीं कर पाती हैं। लड़कों को ऐसी लड़कियों को लेकर मानना होता है कि मेकअप से ये अपना असली चेहरा छुपा लेती हैं। वैसे भी ओवर मेकअप वाली लड़कियां खुद लड़कियों को भी पसंद नहीं होती है। लड़कों को लाइट मेकअप या नो मेकअप लुक वाली लड़कियां अच्छी लगती हैं।

Relationship Tips: मिसबिहेव करने वाली लड़कियां
लड़के बदतमीज लड़कियों से दूरी बनाकर रखते हैं, उनको लगता है कि अगर इस तरह की लड़की के साथ डेट करेंगे तो वो कभी भी उससे अच्छे से बात नहीं करेगी। वो किसी के सामने कुछ भी बोल सकती है। लड़के वैसे भी इस तरह की लड़कियों के पास भी नहीं फटकते कि कहीं उनके ऊपर कुछ गलत इल्जाम ना लगा दें, उनका मानना होता है कि ऐसा लड़कियां गुस्से में कुछ भी कर सकती हैं।

Relationship Tips: रिलेशनशिप में होने के बावजूद दूसरे लड़कों से प्यारभरी बातें करने वाली लड़कियां
अगर कोई लड़की रिलेशनशिप में है लेकिन फिर भी वो दूसरे लड़कों के साथ फ्लर्ट करती है तो हो सकता है कि उसका पार्टनर उससे रिश्ता खत्म करे। लड़कों को ये बात बिल्कुल गंवारा नहीं होती है कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से फ्लर्ट करती नजर आए।



Click it and Unblock the Notifications
