Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कोरोना वायरस: इस देश ने सेक्स और मास्टरबेशन के लिए जारी की गाइडलाइन, जानें क्या कहा
पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से परेशान है। हर देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी कर रहा है। सोशल डिस्टेन्सिंग से लेकर लॉकडाउन और कर्फ्यू तक लगाए जा चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति अपने आसपास के लोगों में भी संक्रमण फैला सकता है।

कई देशों में जनजीवन के साथ अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। कोरोना वायरस से बचाव का सबसे अच्छा उपाय बताया गया है खुद को घर पर रखना और सुरक्षित रहना। कोरोना महामारी के बीच में एक देश ऐसा भी है जिसने अपनी देश की जनता की सुरक्षा के लिए सेक्स और मास्टरबेशन से जुड़े गाइडलाइन जारी किये हैं। जानते हैं कि इसमें किस तरह के निर्देश दिए गए हैं।

आयरलैंड ने जारी किये दिशानिर्देश
हर देश अपने अपने तरीके से देश की जनता को कोरोना से बचाने का प्रयास कर रही है। इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों का ग्राफ पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इस बीच आयरलैंड की सरकार ने अपनी जनता के लिए सेक्स और मास्टरबेशन से जुड़े दिशा निर्देश जारी किये हैं ताकि वो सुरक्षित रहकर इस सुख को प्राप्त कर सकें।

गाइडलाइन में इन बातों का जिक्र
इसमें कहा गया है कि लोगों को तभी शारीरिक संबंध बनाने चाहिए जब उन्हें अपने पार्टनर में कोरोना वायरस के लक्ष्ण नजर न आये। बाहर किसी को भी किस न करें। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखें।

दिशानिर्देश में दिया सेफ सेक्स का ये विकल्प
आयरलैंड में जारी किये गए निर्देशों में फिजिकल रिश्ता बनाने से ब्रेक लेने के लिए कहा गया है। आप इसके स्थान पर ऑनलाइन या लाइव सेक्स का आनंद ले सकते हैं। लोगों को वीडियो डेट, सेक्सटिंग और चैट रूम का ऑप्शन चुनने के लिए कहा गया है।
गाइडलाइन के मुताबिक, यदि आप अपने मास्टरबेशन के समय अपने हाथ/सेक्स टॉयज अच्छे से साफ करके इस्तेमाल करते हैं तो कोरोना संक्रमण नहीं होगा। मास्टरबेशन से पहले और बाद में 20 मिनट तक अपने हाथों को पानी और साबुन की मदद से जरूर धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
