Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Casual Relationship: कैज़ुअल फिजिकल रिलेशनशिप के ये हैं सबसे खतरनाक साइड इफेक्ट

आज के वक्त में हुकअप कल्चर और फ्रैंड विद बैनिफिट्स युवाओं के लिए ट्रेंड में है। इन दोनों तरह के रिलेशनशिप चाहे लड़का हो या लड़की दोनों को ही पसंद आते हैं। जिसमें किसी तरह की इमोशनल अटैचमैंट नहीं है। आज के युवा किसी तरह के इमोशनल अटैचमैंट में बंधना नहीं चाहते। उनको ये अपने लिए ये कूल नहीं लगता है। हुकअप कल्चर और फ्रैंड विथ बेनिफिट्स कल्चर में आप बिना किसी इमोशनल अटैचमैंट के किसी के साथ भी घूम सकते हैं, मजे ले सकते हैं, और सबसे जरूरी सेक्स कर सकते हैं, बिना एक दूसरे पर अधिकार जताए। हुकअप शब्द का यूज आज के यंगस्टर्स कैज़ुअल सेक्स के लिए इस्तेमाल करते हैं। युवाओं को हुकअप कल्चर के सिर्फ फ़ायदे नजर आते हैं लेकिन इसके काफी नुकसान भी हैं, जो उनको बाद में पता चलते हैं। हुकअप के बाद भी लोग निगेटिव विचारों से भरने लग जाते है। यहां पर हम हुकअप कल्चर या कैजुअल सेक्स के साइड इफ़ेक्ट्स के बारें में बता रहे हैं-

Casual Relationship: अपने इमोशन के साथ खिलवाड़
हुकअप कल्चर आज के वक्त में ऐसे युवा अपना रहे हैं जिनकी लाइफ खाली है या फिर उन्होंने रिश्तों में सिर्फ तकलीफ देखी है। ऐसे लोग रिश्तों में बंधना नहीं जानते हैं। ऐसा प्यार के मामले में होता है, वो किसी से प्यार करना नहीं सिर्फ फिजिकल जरूरत को पूरा करने के लिए एक दूसरे के साथ होते हैं। उनको प्यार से मतलब नहीं होता है ना वो इसमें इवॉल्व होना चाहते हैं। लेकिन इसका नुकसान ये है कि वो अपने इमोशन के साथ खिलवाड़ कर रहे होते हैं, ऐसे लोग अपनी भावनाओं को लगातार दबाते रहते हैं। इस तरह के लोग अगर किसी से कमेट होना भी चाहे तो नहीं हो पाते।

Casual Relationship: इमोशन को जानने वाला कोई नहीं
हुकअप और फ्रैंड विद बेनिफिट्स कल्चर में रिश्तों पर से लोगों का भरोसा उठ जाता है। उनको लगता है कि सेक्स करने से उनकी फिजिकल जरूरते पूरी हो रही है तो रिश्ता बनाकर क्या करना। लेकिन बाद में इस तरह के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। क्योंकि फिजिकल जरूरतें तो वो पूरी कर रहे हैं, लेकिन इमोशन किसे बताएं और मानिसक परेशानियां किसकों बताएं, इस तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

Casual Relationship: कन्फ्यूज और असंतुष्ट रहते हैं
भले ही युवा हुकअप करके अपनी फिजिकल जरूरतें पूरी कर रहे हैं, लेकिन इससे उनको आत्म संतुष्टी नहीं मिलती है। क्योंकि आपके पास च्वाइस तो बहुत है लेकिन आप जो वास्तव में करना चाहते हैं वो आप कर नहीं रहे हैं। ऐसे लोगों को इस बात का अंदाजा होता है, लेकिन कन्फ्यूज रहते हैं और असंतुष्टी में जीते हैं।

Casual Relationship: जरूरत के वक्त कोई नहीं
हुकअप रिलेशन से सिर्फ आप अपनी फिजिकल जरूरतें ही पूरी करते हैं। दोनों को एक दूसरे से मतलब नहीं होता है। एक वक्त के बाद जब आपको किसी खास की जरुरत महसूस होती है तो उस समय कोई पास नहीं होता है। आप के पास बहुत लोगों को नंबर होते हैं, जिनके साथ आप हुकअप करते हैं, लेकिन जब आप इमोशनली कमजोर होते हैं तब कोई साथ नहीं होता है। इसलिए आपको अच्छे दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए, इसके साथ ही अपने स्पेशल वन की तलाश भी शुरू कर देनी चाहिए जो आपकी खाली जिंदगी में खुशियां भर दें।



Click it and Unblock the Notifications
