Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Relationship Advice: आप अपने दोस्त के एक्स को कर रहें डेट तो इन बातों का रखें खास खयाल


अपनी दोस्त को ईमानदारी से सबकुछ बताएं
अपने दोस्त के साथ किसी तरह के मनमुटाव से बचने के लिए आप उसके सामने ईमानदार रहें। जब आप उसको बताएंगे तो हो सकता है कि उसे हर्ट हो, लेकिन वो आपकी BFF है तो आपको अच्छे से जानती है। उसे इस बात का थोड़ा दुख तो होगा कि आपके उसके एक्स ब्वॉ़यफ्रेंड के साथ डेट कर रही हैं, लेकिन इस बात की खुशी भी होगी की आपने उससे इस रिश्ते के बारें में छुपाया नहीं।

अपनी दोस्त से उसकी एक्स के बारें सवाल ना करों
आप अपने दोस्त से इस तरह के सवालों से बचें कि उसके और उसकी एक्स के बीच ऐसा क्या हुआ था जिससे उन दोनों का रिश्ता टूट गया था, साथ ही उससे उसके बारें में भी पर्सनल सवाल पूछने से बचें। ऐसे सवाल भी ना करें, जिसके बारें में जानकर आपको खुद दुख हो कि आपने सवाल पूछा ही क्यों। जैसे कि क्या उन दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बना था? इसलिए समझदारी यही होगी कि अपने पार्टनर और अपनी दोस्त की एक्स पार्टनर के बारें में कोई सवाल जवाब अपने दोस्त से ना करें।

अपने पार्टनर और दोस्त पर भरोसा रखें
आप सिर्फ अपने प्यार पर फोकस करें। अपने पार्टनर से उसके एक्स और आपकी दोस्त को लेकर सवाल ना पूछें। इसके साथ ही अगर आप अपने दोस्त को सिर्फ इसलिए अपनी पार्टनर से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं दोनों का दोबारा पैचअप ना हो जाए, या फिर दोनों के बीच लड़ाई हो जाए। तो इस तरह का सोंचना बंद कर दें। पॉजीटिव सोंचे और अपने साथ अपने पार्नटर के प्यूचर के बारें में विचार करें। अपने पार्टनर और दोस्त पर भरोसा रखें।



Click it and Unblock the Notifications
