Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: महिलाओं की मोहब्बत, पुरुषों के प्यार से होती बहुत अलग, ये हैं दोनों बीच फर्क
अगर कोई ये कहें कि स्त्री और पुरूष का प्रेम समान होता है, तो ये गलत है। महिला और पुरूष के प्रेम के बीच कोई समानता नहीं होती है। दोनों के बीच का प्रेम होता है, लेकिन दोनों के बीच प्रेम की प्रक्रिया एक जैसी नहीं हो सकती है। पुरूषों का प्रेम बहुत तेजी के साथ सामने वाले पर आकर्षित होता है और उतनी ही तेजी के साथ वो नीचे भी आ जाता है। जैसा की आपने फिल्मों में भी देखा होगा, कि पुरूष बिल्डिंग की छत पर खड़ा होकर अपने प्यार का इजहार कर रहा है, नीचे स्त्री को इतना फर्क नहीं पड़ रहा क्योंकि उसके मन में उस वक्त पुरूष के लिए कोई भाव नहीं है। लेकिन जब स्त्री प्यार करना शुरू कर देती है तो वो सारे बंधन तोड़ती हुई पुरूष के पास जाती है। जब दोनों मिल जाते हैं तब भी महिला अपने पार्टनर को उतनी ही तवज्जो देती है, जितनी वो शादी से पहले देती थी लेकिन पुरूष के स्वाभाव में बदलाव होता है, वो अपनी शादी की एनीवर्सरी भी भूल जाता है। आइये जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। महिला और पुरूष की मोहब्बत में फर्क क्यों होता है ?

Relationship Tips: पुरूष का प्रेम बौद्धिक तो स्त्री की मोहब्बत खालिस
जब कोई आदमी किसी महिला के इश्क में पड़ता है तो वो इसके बारें में विचार करता है। प्यार में भी वो सोंच विचार करता है। प्यार से पहले भी वो कैल्कुलेशन कर लेता है। वहीं किसी औरत की मोहब्बत प्योर होती है। कहते है ना प्यार अंधा होता है, तो ये महिलाओं के उपर ज्यादा सटीक बैठता है। उसमें कोई प्लस-माइस नहीं होता है।

Relationship Tips: पुरुष देखता है रंग-रूप तो स्त्री देखती है मन
पुरुष एक महिला की सुंदरता, उसका रंग-रूप, चलने-फिरने का ढंग, उसके तौर तरीका सबकुछ देखने के बाद ही उसके प्यार में पड़ता है, लेकिन एक महिला ऐसा कुछ भी नहीं देखती। अगर महिला को पुरूष के द्वारा किया गया कोई काम भी अच्छा लग गया तो वो उसके प्यार में बंधने लगती है। स्त्री ये नहीं देखती कि जिससे वो प्यार करने जा रही है उसका फैमली बैकग्राउंड कैसा है। परिवार में कौन है। वो कितना कमाता है। उसे सिर्फ उस पुरूष से मतलब होता है, जिसे वो चाहने लगती है। लेकिन पुरुषों के लिए बाकी चीजों का काफी महत्व हो जाता है। खासकर स्त्री की सुंदरता का।

Relationship Tips: महिला से दिल से प्रेम करती है
ये सच है कि पुरूष, महिला से दिल से प्रेम करता है लेकिन अगर पुरूष उसके साज श्रंगार, मेकअप, उसके अटायर, गहनों के बिना देखे प्यार करें, तो ये काफी कम ही होता है। इस तरह से 80 फीसदी पुरूष महिलाओं से सिर्फ रंग-रूप देखकर आकर्षित होता है

Relationship Tips: स्त्री का प्रेम उसके मरते दम तक साथ होता है
एक स्त्री का प्रेम बहुत गहरा होता है, जो उसके मरते दम तक अपने पति और प्रेमी से रहता है। वहीं पुरूषों में प्रेम का दूसरा नाम इंटिमेट होना होता है। स्त्री सालो-साल बिना फिजिकल रिलेशन के रह सकती है, लेकिन पुरूष ऐसा नहीं कर पाते हैं। अगर उनकी गर्लफ्रेंड से रिलेशन खत्म हो जाता है, या फिर शादी के बाद दोनों में तलाक हो जाता है, या उसकी पत्नी की डेथ हो जाती है, तब वो नई गर्लफ्रेंड की तलाश करता है। और दूसरी और के साथ दूसरी शादी की तैयारी में लग जाता है। वहीं अगर किसी स्त्री के साथ ऐसा होता है तो वो आजीवन बिना पति के ही रहती है, उनकी यादों के सहारे जीवन बिता देती है।



Click it and Unblock the Notifications
