Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips : पार्टनर को भूले से भी ना बताएं अपना पास्ट रिलेशनशिप, वर्ना पड़ सकते हैं मुसीबत में

कई बार ऐसा होता है कि आप अपनी भावनाओं के सागर में इतना बह जाते हैं कि अपने पार्टनर को अपनी लाइफ से जुड़ी हार बात को शेयर कर देते हैं, इसमें आपका पुराना रिलेशन, एक्स पार्टनर के बारें में बातें भी शामिल होती है। आप तो ये सोंच कर बता रहे हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ लॉयल रहें लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं होता कि इसका प्रभाव क्या पड़ेगा। क्योंकि ऐसा करने से आप कई तरह की परेशानियों में घिर सकते हैं। आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर हम आपको इस बारें कुछ ऐसे रीजन दे रहे हैं, जिससे आप समझ सकते हैं कि अपने पार्टनर को अपने पास्ट के बारें में बताना कितना अनसेफ है।

Relationship Tips : आपके साथ सुरक्षा की फीलिंग कम होने लगना-
जब आप अपने एक्स पार्टनर के बारें में बताएंगे तो आपके पार्टनर को यही लगेगी कि आप अपने पास्ट को भूले नहीं हैं बल्कि आज भी उसने आपके दिल में जगह बनाई हुई है। आपके साथ आपके पार्टनर को सुरक्षा की भावना कम होने लग जा सकती है। इस वजह से आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है।

Relationship Tips : शक पैदा होने लग जाना
जब आप अपने पास्ट को अपने पार्टनर के साथ शेयर करेंगे तो उसको इस बात शक भी हो सकता है कि आज भी एक्स आपके लिए मायने रखता है। शक एक ऐसी बीमारी है अगर वो हो गई तो रिश्ता खत्म करके ही मानेगी। इसलिए अपने रिश्ते की सेफ्टी के लिए अपने एक्स के बारें में ना बताएं।

Relationship Tips : पार्टनर में जलन की भावना पैदा हो जाना
हो सकता है कि जब आप अपने एक्स पार्टनर के बारें में बातें शेयर कर दें तो आपका पार्टनर उस वक्त तो आपसे कुछ ना कहे, लेकिन मन ही मन वो आपके एक्स पार्टनर के साथ खुद की तुलना करना शुरू कर दे, जो आप दोनों के रिश्ते के लिए बेहद खतरनाक है। अपने पास्ट के बारें में अपने रिलेशनशिप को स्मूथली चलाने के लिए ना बताएं तो बेहतर हैं।

Relationship Tips : पार्टनर आपके पास्ट के बारें में ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने लग जाए
ये ह्यूमन नेचर होता है कि अगर आप अपने पुराने पार्टनर या पुराने रिलेशन के बारें में बताते हैं तो सामने वाला और क्यूरियस होने लगता है, आप दोनों के रिश्तों के बारें में जानने के लिए, वो उन चीजों के बारें में भी पता लगा सकता है, जो आपने नहीं बताई हैं, साथ उन बातों के बारें में सोंच सकता है, जो शायद आपके भी दिमाग में ना हो। इसलिए अपने रिलेशन की मजबूती के लिए पास्ट को बताने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
