Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्या आपका पार्टनर चुप-चुप रहना पसंद करता हैं, कहीं वो आदतन तो ऐसा नहीं!
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों से सहजता से बात कर लेते हैं और आप ऐसे साथी के साथ डेट कर रहे हैं जो स्वयं को बहुत कम व्यक्त करता है या बहुत कम बोलता है अथवा आपकी शादी ऐसे व्यक्ति से हुई है जो कम बोलता है तो इस बात की बहुत संभावना है कि आपका जीवन शिकायतों और दुराव से भरा हुआ होगा। हम इस बात से इनकार नहीं करते कि कम बात करने वाले साथी के साथ निभाना आसान नहीं होता। परन्तु ऐसे व्यक्ति जो कम बोलते हैं उनके बारे में ऐसा सोचना कि वे असभ्य हैं या उन्हें आपकी चिंता नहीं है, गलत है।

वे जैसे हैं उन्हें वैसा स्वीकार करें
यदि आप अपने साथी के बारे में आश्वस्त हैं और आप जानते हैं कि शांत रहना उसके स्वभाव का एक हिस्सा है तो आपको उनके ऐसे स्वभाव के साथ रहने की आदत डालनी चाहिए। उनका इरादा आपको ठेस पहुंचाने का नहीं है।

टीका टिप्पणी न करें
कम अभिव्यक्ति के लिए अपने साथी से शिकायत न करते रहें या उन्हें बोलने के लिए दबाव न डालें। कभी कभी चुपचाप किया जाने वाला प्यार प्रदर्शन किये जाने वाले प्यार से हजार गुना अधिक अच्छा होता है।

रहस्य ही बनें रहने दे
इससे हमारा ही फायदा होता है क्योंकि इससे आपके संबंधों का रहस्य जीवित रहता है - इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कि आप कितने समय से एक दूसरे के साथ हैं।

कोई छोटी बात नहीं
क्या यह अच्छा नहीं है? इससे बहुत से झगड़े और वाद विवाद कम हो जाते हैं। उनका कम बोलना आपके लिए फायदेमंद है और आपको यह बात समझनी चाहिए। वे दिन भर छोटी और महत्वहीन चीज़ों के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। उनके जीवन के लक्ष्य बहुत बड़े होते हैं।

आप आसानी से इनका नेतृत्व कर सकते/सकती हैं।
अधिकंश लोग जो कम बोलते हैं वो तब आरामदायक महसूस करते हैं जब उनके साथी उनका नेतृत्व करते हैं या जब उनके आसपास कोई नटखट व्यक्ति उपस्थित हो। उन्हें अपने अंतर्मुखी स्वभाव को संतुलित करने के लिए किसी चुलबुले, विचित्र, अभिव्यंजक की आवश्यकता होती है। संक्षेप में केवल इसलिए कि वे बात नहीं करते इसका यह अर्थ नहीं है कि उन्हें आपसे आपके जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
