Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक -
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: चार महीनों का शुभ आरंभ...देवशयनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर?
Relationship Tips: हर गर्लफ्रेंड को अपने ब्वॉयफ्रेंड से होती है इन खास चीजों की ख्वाहिशें
दुनिया की हर लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड से कुछ ख्वाहिशें होती हैं जो वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से पूरा करवाना चाहती है। ऐसा नहीं है कि लड़की को अपने पार्टनर के साथ घूमना फिरना, या फिर महंगे गिफ्ट ही चाहिए होते हैं। ये सब उनके लिए सेकेंडरी चीजें होती हैं। लेकिन एक लड़की के लिए उसके ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कुछ खास चीजों के लेकर चाहत होती है, जिसे हर ब्वॉयफ्रेंड को पूरा भी करना चाहिए जो उनके रिश्ते की बुनियाद को और ज्यादा मजबूत करती है। अगर रिश्ते की बुनियाद कमजोर पड़ने लग जाती है तो रिश्ता कभी भी ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा। लड़कियों की अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर जो ख्वाइशें होती हैं, वो हर लड़की की एक समान ही होती है। आइये जानते हैं एक गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड से क्या खास चाहती हैं, जिसे हर ब्वॉयफ्रेंड को पूरा करना उसकी जिम्मेदारी होती है-

Relationship Tips: अपने पार्टनर से सराहना चाहती है
हर लड़की अपने पार्टनर से उसकी सराहना चाहती है। लड़की एक ऐसा पार्टनर अपनी लाइफ में चाहती है, जिसके विचार उससे मिल सकें। उसके किये गये अच्छे कामों की वो सराहना करें, उसमें उसका साथ दे।

Relationship Tips: अपने पार्टनर में अच्छा इंसान देखना चाहती है
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड में एक अच्छा इंसान देखना चाहती है, जो दूसरे की मदद करें, दयालु हो, उसकी केयर करता हो। साथ ही दूसरों का भी खयाल रखने वाला हो। लड़की का पार्टनर उसे हमेशा ये महसूस करता हो कि उसके साथ वो हमेशा सुरक्षित रहेगी।

Relationship Tips: ब्वॉयफ्रेंड फिल्मी हीरो की तरह उसे करे Kiss
लड़की भले की खुद से ना कहे, लेकिन वो चाहती है कि उसका पार्टनर उसे किस करे। उसकी ये ख्वाइश होती है कि फिल्मों की तरह उसका पार्टनर भी उसे वैसे ही किस करे, जैसे हीरो हीरोइन को करता है। उसकी ये फैंटेसी होती है।

Relationship Tips: ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करे
हर लड़की की चाहत होती है कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करे। जब आप उसको उसका वक्त नहीं देते तो उसे बुरा लगता है साथ ही गुस्सा भी आता है। आप में काफी लोग इस तरह का काम करते होंगे कि ऑफिस के दौरान अपनी पार्टनर का कॉल या मैसेज का रिप्लाई नहीं करते हैं, तो इन सारी वजहों से अपनी गर्लफ्रेंड को यही लगता है कि आप उसे अहमियत नहीं दे रहे हैं।

Relationship Tips: ब्वॉयफ्रेंड उसे बार बार I lOVE YOU बोले
जब एक लड़का और लड़की एक दूसरे के प्यार में होते हैं तो शब्दों का मोल नहीं रह जाता है, लेकिन फिर भी लड़की अपने पार्टनर से दिखवाना चाहती है कि वो उससे कितना प्यार करता है। वो बार बार उससे आई लव यू कहने के लिए कहती है। उसे इस लाइन को सुनने के बाद काफी खुशी महसूस होती है। और अपनी खुशी वो डबल करके अपने पार्टनर को लौटाती है।

Relationship Tips: ब्वॉयफ्रेंड बुरे वक्त में उसका साथ दे
लड़कियों को अपने पार्टनर से एक शिकायत रहती है कि वो वक्त पर उससे मिलने नहीं आते हैं। इसके साथ ही उनको इस बात की भी ख्वाइश होती है कि उसे बुरे वक्त में उनका पार्टनर उनके साथ खड़ा हो।अगर कोई ब्वॉयफ्रेंड अपनी पार्टनर के साथ ऐसा करता है तो वो लड़की उसको काफी सम्मान की नजरों से भी देखने लग जाती है, जो शायद उसे पहले काफी हल्के में लेती हो।

Relationship Tips: एक दूसरे का सम्मान बहुत महत्वपूर्ण
किसी भी रिश्ते में एक दूसरे का सम्मान बहुत महत्वपूर्ण है। जब तक सम्मान नहीं है, तो फिर वो रिश्ता खोखला है। चाहे वो लड़का हो या लड़की एक दूसरे का सम्मान करना जरूरी है। उनके फैसलों का सम्मान करें, उनके लक्ष्यों का सम्मान करें। जब आप एक साथ हो तब भी किसी दूसरे से बात करने के बजाए या कॉल पर ना लगने के बजाए अपने पार्टनर से बात करें उनकी बात ध्यान से सुनें।

Relationship Tips: पार्टनर को परफेक्ट बनाने की कोशिश
लड़कियों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता को उसका पार्टनर कितना सुंदर है, उसे फर्क पड़ता है कि उसका पार्टनर उसको कितना महत्व देता है। वो आपके अंदर छिपे गुणों को देखती है। आप कुछ अटपटे भी हो तो वो आपको परफेक्ट बनाने की पूरी कोशिश करती है। वो आपको सबसे अच्छा देखना चाहती है।



Click it and Unblock the Notifications