Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपको भी आते हैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड के सपने, जानें क्या है वजह
आप जब किसी शख्स के साथ अपने जीवन का एक अच्छा समय बिताते हैं तब उसके ही बारे में सोचना आम प्रवृति है। वो व्यक्ति भले ही आपके साथ ना हो लेकिन उसकी यादें जेहन में बनी रहती हैं। हमारे दिमाग का एक हिस्सा अच्छी बुरी सभी यादों को संभालकर रखता है। आपको लगता है कि अब आप अपने पार्टनर को पूरी तरह से भूला चुकी हैं और उस रिश्ते से उबर चुकी हैं लेकिन तभी अचानक किसी रात आप उन्हें अपने सपने में देख लेती हैं। कई लड़कियों के साथ ऐसा भी होता है कि वो मौजूदा बॉयफ्रेंड की तुलना में अपने एक्स पार्टनर के सपने ज्यादा देखती हैं। जानते हैं ऐसे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से आपको सपने में अपना एक्स बॉयफ्रेंड नजर आता है।

आपकी वफादारी से नहीं है संबंध
सपने में एक्स बॉयफ्रेंड के दिख जाने का संबंध आपकी वफादारी से बिल्कुल नहीं है। आप इस बात को लेकर निश्चिन्त रहें कि इसका कनेक्शन आपकी लॉयल्टी से है। आपके अवचेतन मन की वजह से ये सब चीजें होती हैं और इसे लेकर खुद को दोषी ना ठहराएं, इस पर आपका कोई जोर नहीं है।

जरूरी नहीं आप अब भी करती हैं उससे प्यार
सपने में अपने पूर्व प्रेमी को देखने का मतलब ये नहीं है कि आप अब भी उनसे प्रेम करती हैं। ऐसे सपने देखकर उसका कुछ भी मतलब ना निकालें। एक्स का सपने में आ जाना ये नहीं बताता कि आपके मन में उसके लिए प्रेम भाव है।

मिला है गहरा जख्म
संभावना है कि आपके बॉयफ्रेंड ने आपको बहुत गहरी चोट पहुंचाई हो और आप उससे अभी तक उबर नहीं पाई हैं। आप अब भी ये समझने की कोशिश में लगी हैं कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है।

बिताएं हो अच्छे पल
ऐसा जरूरी नहीं है कि अपने एक्स के साथ आपने सिर्फ घुटनभरा वक्त निकाला हो। कई ऐसे मौके आए होंगे जब आप दोनों ने उसे सेलिब्रेट किया होगा। इन अच्छे पलों की वजह से भी आपको अपना एक्स बॉयफ्रेंड सपने में दिखाई देता है।

कोई अनसुलझी समस्या
कोई ऐसी बात जो आपके मन में गुत्थी बनकर रह गई हो, अनसुलझी समस्या जिसे आप अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ क्लियर नहीं कर पायी हैं, इन सबके कारण भी आपको अपने बॉयफ्रेंड की याद आती रहती है। आपके मन में वो सवाल अटका हुआ है और उसका जवाब ना मिल पाने के कारण आप अकसर अपने एक्स बॉयफ्रेंड के सपने देखती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
