Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Love After Break-Up: ब्रेकअप के बाद फिर मिला है प्यार तो इन तरीकों से रिश्ता मजबूत करें
ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिनका रिलेशनशिप खत्म हो चुका है। कुछ के रिलेशनशिप काफी डरावने थे, जिसकी वजह से वो लोग नये रिलेशन में बंधने से डरते हैं, उनको डर होता है कि कही दोबारा से उनका दिल ना टूट जाए, कहीं फिर से रिलेशन टॉक्सिक ना हो, इसलिए वो दोबारा प्यार को पाने के लिए पीछे हट जाते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि अगर एक बार आपका रिश्ता खत्म हुआ है तो ऐसा दोबारा हो, या फिर आपका रिलेशनशिप टॉक्सिक रहा हो तो नये रिलेशनशिप में भी इस तरह से कुछ निगेटिव हो। पॉजिटिव बने रहें। हो सकता है कि नया रिलेशन बनने के लिए पुराना रेलिशनशिप खत्म हुआ हो। अगर आप यहां बताए गये खास टिप्स को आजमाते हैं तो आपका दोबारा मिला प्यार और मजबूत होगा, साथ ही पिछले रिलेशनशिप में हुई गलतियों को आप नये रिलेशनशिप में नहीं दोहराएंगे। आपको फिर से ब्रेकअप का डर नहीं होगा, हो सकता है कि आपका पार्टनर आपकी लाइफ का हमसफर बन जाए। जानते हैं कौन-कौन से टिप्स आप आजमा सकते हैं-

Love After Break-Up: अंधेरे के बाद ही आता है उजाला
ये बात फैक्ट है कि जहां भी अंधेरा होता है, वहां पर उजाला भी जरूर आता है, दुख कुछ दिनों के मेहमान होते हैं। ऐसा आपके ब्रेकअप के साथ भी होता है। जहां पहले आप ब्रेकअप के अंधेरे में टूट गये थे वहीं नये रिलेशनशिप में आकर आपको नई रोशनी मिल गई। आपके पार्टनर ने आपकी लाइफ में आकर आपको मजबूत किया। अब इस रोशनी का दामन थाम ले और अपने नये पार्टनर को खूब प्यार और अपना अहसास दें।

Love After Break-Up: ब्रेकअप इसलिए हुआ कि आपको सच्ची मोहब्बत मिले
आप इस बारें में सोंचे की जब आपका ब्रेकअप हुआ है तभी आपको दोबारा प्यार मिला है, जो वास्तव में आपकी मोहब्बत है। आपने जब दोबारा हुकअप करने की हिम्मत दिखाई तभी आपको आपकी जिंदगी मिली। इसलिए पहले प्यार को भूलकर अपनी मोहब्बत को लाड़ दें।

Love After Break-Up: वो आपका दूसरा प्यार नहीं बल्कि आप उनकी पहली मोहब्बत
आप इस बात का खयाल करे कि वो आपका दूसरा प्यार नहीं बल्कि आप उनकी पहली मोहब्बत हैं। आप इस रिलेशनशिप को अपने दूसरे रिश्ते की तरह मत देखें बल्कि आप अपने पार्टनर के पहले इश्क है, उनकी पहली पसंद हैं, इस पर फोकस करें। वो आपको प्यार करती हैं या आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको लव करता है, यही आपके लिए बहुत ही अहमियत वाली बात है। इस रिश्ते को सहेजें, सवारें और वो सबकुछ दें, जो एक रिलेशनशिप का मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है।

Love After Break-Up: वो आपका दूसरा प्यार नहीं बल्कि आप उनकी पहली मोहब्बत
जब पहला ब्रेकअप होता है तो उसमें आप एक सपनों की दुनिया बना लेते हैं, लेकन जब वो टूट जाता है तब आप प्रेक्टिकल हो जाते हैं। इसलिए जब आप नये रिश्ते में जाते हैं, तो हर चीज बहुत ही प्रेक्टिकल होकर थिंक करते हैं, अपने कदम भी फूंक फूंक कर रखते हैं, जो आपके रिश्ते की अहमियत के साथ ही ये दिखाता है आप रिलेशनशिप में मेच्योर हो गये हैं और बड़े फैसले भी ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
