Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इंडियन पैरेंट्स के डर से लड़के छुपाते हैं ये सारे सीक्रेट्स, उनको पता होता है Abba वो नहीं मानेंगे

भारतीय घरों में आज भी फैसले फादर ही लेते हैं। वो बच्चे के स्कूल में एडमीशन से लेकर जब उनका बेटा कॉलेज या फिर अपने लिए करियर च्वाइस के बारें में विचार कर ही रहा होता है, कि उससे पहले ही पिता उसके करियर को लेकर फैसला कर चुके होते हैं, उसे कौन सी स्ट्रीम चुननी है और कौन से कॉलेज में दाखिला लेना है। इसमें 95 फीसदी बच्चे वहीं करते हैं जो उनके फादर उनसे करवाना चाहते हैं। घर के लड़कों के पास कोई विशेषाधिकार भी नहीं होते हैं, जिसको लेकर वो कोई फैसला कर सकें। भारतीय पैरेंट्स काफी सख्त होते हैं अपने बच्चों की परवरिश को लेकर। इसके बाद ये नतीजा निकल कर सामने आता है कि बच्चे भी कुछ ऐसी बातें अपने पैरेंट्स को नहीं बताते जो उनको बताना चाहिए था, लेकिन डर, संकोच या फिर बताने के बाद कोई रिजल्ट ना आने के बारें में सोंच कर बच्चे उस बात को पैरेंट्स से छुपा ले जाते हैं। क्योंकि उनको पता होता है कि उनके पैरेंट्स उनकी बताई बातों पर राजी नहीं होंगे। यहां पर हम ऐसे ही कुछ रहस्य बता रहे हैं जो लड़के अपने पैरेंट्स से छुपा ले जाते हैं-

पैसा खर्च करने की आदत
कोई भी लड़का अपने पैरेंट्स से इस बात को छुपाता है कि वो अपना पैसा कहां पर कैसे खर्च कर रहा है। अगर उसने गलती से बता भी दिया तो इसका परिणाम उसे पहले ही पता होता है। उसकी पॉकेट मनी रूक जाती है। अगर नौकरी पेशा है तो दिन रात फिर पैरेंट्स के ताने सुनने को मिलेंगे।

घर पर राजनीतिक राय के बारें कुछ ना बोलना
घर पर अपने पॉलिटिकल विचारों को नहीं बताते, क्योंकि अगर पिता के विचार उसके विचार से नहीं मिलते हैं तो ये उसके लिए अच्छी बात नहीं है। इसलिए अगर लड़के को अपने पॉलिटिकल विचार शेयर करने होते हैं तो वो सोशल मीडिया का यूज करता है।

अपने सेक्सुएलिटी के बारें में
कोई भी लड़का अपने इंडियन पैरेंट्स से इस को जाहिर नहीं करता है कि उसकी सेक्सुएलिटी कैसी है। अगर लड़का गे है, या फिऱ LGBT समुदाय से है तो उसके लिए ये बताना समझो दुनिया को पलटने के जैसा है।

अपने घूमने की प्लानिंग
लड़के कभी भी अपने घूमने की प्लानिंग पैरेंट्स को नहीं बताते। अगर वो दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाते हैं तो उसके लिए वो हजार बहाने मार कर जाते हैं,लेकिन सही बात बताने की हिम्मत नहीं होती क्योंकि उको पता होता है कि पैरेंट्स को पता चलने पर वो मना कर देंगे।
अपने रिलेशनशिप के बारें में
कोई भी लड़का अपने रिलेशनशिप के बारें में कभी भी अपने पैरेंट्स को नहीं बताता। अगर पैरेंट्स को पता चल गया को उसकी खैर नहीं होती है। क्योंकि इंडियन पैरेंट्स को ये सब पसंद नहीं होता है, भले ही शादी उन्होंने भी लव मैरिज से ही की हो।

अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर
इंडियन पैरेंट्स के बारें में कह सकते हैं कि उनको मेंटल हेल्थ जैसी बातें समझ में नहीं आतीं। अगर बच्चा इस बारें में उनको कुछ भी शेयर भी करता है तो वो उसे डांट देते हैं कि वो मार्क्स कम आने की वजह से उनको बेवकूफ बना रहा है। उसका काम में मन इसलिए नहीं लग रहा क्योंकि उसको मुफ्त की रोटी खाने की आदत हो गई है। इस तरह से और भी लाइन्स वो अपने बेटे के बारें में बोल देते हैं, अगर बेटे ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर उनसे कुछ भी शेयर किया।



Click it and Unblock the Notifications
