Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बढ़ती उम्र को ना बनने दे बाधा, इन उपायों की मदद से एंजॉय करें इंटिमेट पल
उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर में भी कई बदलाव आने लगते हैं। उम्र का असर सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। इस दौरान व्यक्ति हार्मोन के स्तर में गिरावट, न्यूरोलॉजिकल और दूसरे बदलाव को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या योनि में दर्द के रूप में महसूस करता है। इस तरह के बदलाव से शरीर को संकेत मिलते हैं कि यौन संबंध बनाने की तीव्रता में गिरावट आ गयी है और आगे चलकर ये और कम हो सकती है। कई लोगों ने ऐसा महसूस भी किया है कि ज्यादा उम्र हो जाने के बाद वो संतुष्टि पाने में असफल रहे हैं।

उम्र रूकती नहीं है और आप इसके साथ आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान और व्यायाम पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर व्यक्ति अपने शारीरिक और भावनात्मक तत्वों को समझे तो इस परेशानी से पार पा सकता है। वैसे अब इस तरह की समस्याओं का पता लगाना और उसका इलाज काफी आसान हो गया है। यौन संबंधों से जुड़ी अपनी जानकारी बढ़ाकर आप कई परेशानियों से खुद ही बच सकते हैं। समय बीतने के साथ रोमांस करने के तरीके में भी परफेक्शन आने लगता है, अगर भविष्य में भी आप अपने इंटिमेट पलों को पहले की तरह एंजॉय करना चाहते हैं तो इन बातों पर ध्यान दें।

खुद का ज्ञानवर्धन करें
शारीरिक संबंध से जुड़ी जानकारी एकत्र करें। इंटरनेट पर आपको हर विषय से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। आप चाहें तो किसी एक्सपर्ट से भी चर्चा कर सकते हैं।

इस विषय पर बात करें
आमतौर पर लोग सेक्स से जुड़े किसी भी विषय पर बात करने से कतराते हैं। लेकिन जब तक आप अपने पार्टनर से बात नहीं करेंगे तब तक उनकी पसंद नापसंद के बारे में नहीं जान पाएंगे।

जल्दबाजी ना करें:
आपको खुद को समय देने की जरूरत है। उम्र बढ़ने के साथ आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए भी थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। ऐसा होने में कोई बुराई नहीं है। बस इस स्थिति में आप परेशान होने से बचें।

ल्युब्रिकेशन का इस्तेमाल करें:
यदि महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में सूखापन महसूस हो तो उनके लिए सेक्स एक दर्दनाक अनुभव बन सकता है। उम्र बढ़ने के साथ ऐसी स्थिति बढ़ जाती है और रिश्तों में तनाव भी आ जाता है। इससे बचने के लिए आप ल्युब्रिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्राई करें नई पोजीशन
कई कपल्स के बीच ये देखा गया है कि समय बीतने के साथ उनके रिश्ते में नीरसता आ जाती है। यौन संबंध बनाने को लेकर उनकी रूचि भी कम हो जाती है। आपको अपनी सहजता और संतुष्टि के हिसाब से कुछ पोजीशन प्रिय होंगे लेकिन हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए।

शेयर करें अपनी फैंटेसीज:
अपने पार्टनर को बोलकर या फिर लिखकर अपनी फैंटेसीज के बारे में बता सकते हैं। आप उन पलों के दौरान रोमांटिक पलों के बारे में सोच सकते हैं और इमेजिन कर सकते हैं। ऐसा करने से उत्तेजना बढ़ाने में मदद मिलती है। ये उपाय उन लोगों के लिए कारगर है जिनमें सेक्स के प्रति कम रूचि रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
