Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Gen-Z की डेटिंग डिक्शनरी, जिनका यूज लिंकअप से लेकर ब्रेकअप में होता है
आज के वक्त में यंगस्टर्स डेटिंग को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके पास डेटिंग स्लैंग के लिए पूरा एक डिक्शनरी है, जिसके शब्दों का यूज वो डेटिंग के दौरान करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण है ये कि इन शब्दावली को हर यंग लड़का और लड़की जानते हैं और उनका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। जो उनके रिलेशनशिप को लिंकअप होने से लेकर उनके रिलेशनशिप के ब्रेकअप होने और उसके बाद के फेज के लिए यूज होते हैं।

फेमस डेटिंग ऐप टिंडर ने इसी को लेकर एक मॉडर्न डेटिंग डिक्शनरी पेश की थी। जिसमें प्यार की भाषा के शब्दों के बारें में डीटेल से बताया गया है। उन्हीं शब्दों के बारें में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं-

सिचुएशनशिप
एक ऐसी कंडीशन होती है जो दोस्ती और रोमांटिक रिलेशनशिप से बीच की होती है। यह आमतौर पर नॉन-एक्सुलिव होता है और इसमें एक पूरी तरह से समर्पित रिलेशन में होने वाले वादे और अपेक्षाएं नहीं होती हैं। ये एक तरह से फ्रेंड विथ बेनिफिट्स जैसा होता है या उससे अधिक। सिचुएशनशिप एक सीरियस रिलेशन में भी बदल सकती है।

अफोर्टडेंटिंग
इस तरह की डेटिंग का एक बजट-फ्रेंडली टाइप डेटिंग का रूप है। जिसमें कम खर्चे में एक्टिविटी करना, घूमना फिरना और दोनों लड़का और लड़की खर्चों को बराबर शेयर करते हैं, किसी एक पर बोझ नहीं पड़ता है। लोग पहली डेट पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, इसलिए वो बचत को लेकर ही चलते हैं। ये उनके लिए बेस्ट हैं जो डेटिंग गेम में एक्टिव रहते हैं।

सोबर डेटिंग
इस तरह की डेटिंग काफी ट्रेंड करती है। जिसमें एक चलन जहां कपल शराब से हटकर डेटिंग को एन्जॉय करते हैं। इसमें कपल का पूरा ध्यान एक दूसरे की बातचीत पर होता है, समझने में होता है।

लव हेज़
लव हेज एक ऐसा शब्द है जिसका यूज प्यार के गहरेपन के लिए यूज किया जाता है। लव हेज ये बताता है कि कपल एक दूसरे को किस हद तक चाहते हैं। जिसमें प्यार, सम्मान, कम्युनिकेशन सबकुछ मिलाजुला होता है। साथ ही दोनों पॉजिटिव विचार वाले होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
