Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Valentine's Day :वेलेंटाइन डे स्पेशल: दिल के करीब शख्स को भेजें ये प्यार भरी शायरी, जवाब में जरूर मिलेगा 'हां'
Happy Valentine Day Status, Wishes, Quotes in Hindi: प्यार एक ऐसी भावना है जो लोगों की जिंदगी बदलने की ताकत रखती है। जब किसी शख्स के लिए आपके मन में प्यार भर जाता है तो आपके जताए बिना भी वो आपके हाव-भाव में आए बदलाव से समझ जाता है। प्यार सच्चा हो तो वो सामने वाले की आंखों में ही नजर आ जाता है। ऐसे व्यक्ति का साथ पाकर जीवन का हर पल खुशनुमा हो जाता है। इश्क़ वो नहीं है जो आप अपनी ख़ुशी के लिए करते हैं बल्कि सच्चा प्रेम तो वही होता है जब आप उस व्यक्ति की ख़ुशी के लिए जीना सीख जाते हैं।

यूं तो पूरा साल ही इश्क़ फरमाने के लिए कम है लेकिन इसे यादगार बनाने के लिए लोग वेलेंटाइन वीक और वेलेंटाइन डे मनाते हैं। कई मौकों पर हम अपने दिल की बात अपने साथी से नहीं कह पाते हैं, ये अपने दिल की बात साझा करने का खूबसूरत मौका देता है। इस मौके पर लोग अपने पार्टनर को खास दिन के हिसाब से तोहफे देते हैं और उनके लिए कुछ अलग प्लान करते हैं। वेलेंटाइन के मौके पर आप उन्हें कुछ अच्छे और प्यार भरे मैसेज भेजकर भी स्पेशल फील करा सकते हैं। ये संदेश उन कपल्स के लिए भी हैं जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और इस वेलेंटाइन पर साथ नहीं हैं।

1.
मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले
मिर्ज़ा ग़ालिब

2.
इश्क़ नाज़ुक-मिज़ाज है बेहद
अक़्ल का बोझ उठा नहीं सकता
अकबर इलाहाबादी

3.
हुआ है तुझ से बिछड़ने के बाद ये मालूम
कि तू नहीं था तिरे साथ एक दुनिया थी
अहमद फ़राज़

4.
तिरे इश्क़ की इंतिहा चाहता हूँ
मिरी सादगी देख क्या चाहता हूँ
अल्लामा इक़बाल

5.
करूँगा क्या जो मोहब्बत में हो गया नाकाम
मुझे तो और कोई काम भी नहीं आता
ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर

6.
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा ही नाम आता है,
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पे हमें प्यार आता है।

7.
"ज्यादा कुछ तो नहीं जानता मैं, मोहब्बत के बारे में,
बस तुम सामने आते हो तो, तलाश ख़तम हो जाती है!"

8.
ले गए हैं दूर कुछ पल के लिए,
मगर हैं करीब हर पल के लिए,
कैसे भुलायेंगे आपको एक पल के लिए,
जब हो चुका है प्यार उम्र भर के लिए।

9.
मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,
कभी तुमसे दोस्ती थी अब मोहब्बत बन गयी,
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम ज़िन्दगी में की,
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।
हैप्पी वेलेंटाइन्स डे

10.
साल भर इश्क़ फरमाएंगे सनम तुझसे
मेरी मोहब्बत किसी वेलेंटाइन्स डे की मोहताज नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
