Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
आप ने अपने पार्टनर के साथ की है बेवफाई ? इस तरह से करें कबूल
आज के वक्त में पार्टनर का चीट करना एक नॉर्मल घटना मान ली जाती है। लाइफ में 'बेवफाई' रिश्तों के बीच में आने वाला सबसे खराब हिस्सा हो सकता है। चाहे वो पति और पत्नी के बीच की बेवफाई हो या गर्लफ्रैंड और ब्वायफ्रेड को चीट करना हो, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के सामने एक्सेप्ट करना चाहते हैं तो हम यहां आपकी मदद कर सकते हैं।
सबसे पहले आप अपने कन्फेशन को कबूल करने के बारे में सोचें। आप खुद से पूछें कि क्या आपको इस बारें में अपने पार्टनर को बताना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी, इसे एक्सेप्ट करना रिश्ते में अच्छे से ज्यादा नुकसान कर सकती है, लेकिन इसको छुपाना भी तकलीफदेह हो सकता है। लेकिन अगर आप ने कोई गलत काम जानबूझ कर नहीं किया है और लंबे समय से अपराधबोध को ढो रहे हैं तो ये और भी खराब हो सकता है, इसलिए आपको अपनी गलती को अपने साथी के सामने स्वीकार कर लेना चाहिए।

सही टाइम और प्लेस चुनें-
सही टाइम और प्लेस को चुनें क्योंकि इस तरह बात करने के लिए प्राइवेसी जरूरी है। रेस्टोरेंट या फिर कैफे जैसी पब्लिक प्लेस की जगह आप अपने लिविंग रूम में या घर के किसी दूसरे कमरे में बातचीत कर सकते हैं।
इसके साथ ही इस बात का खयाल रखे कि वक्त ऐसा चुने जब आपको पार्टनर तनाव में ना हो, इस बात का ध्यान रखकर ही समय का चुनाव करें।

लाइफ पार्टनर की प्रायोरिटी का रखें खयाल
अपने लाइफ पार्टनर की प्रायोरिटी का ध्यान रखें। अपने साथी को यह बताने की कोशिश करें कि आपके पास कोई जरूरी बात है जो उसे बताना महत्वपूर्ण है, उस बात पर चर्चा करनी है। उससे पूछे की वो कब फ्री है, उसकी प्राथमिकताओं के बाद ही अपनी बात को बताएं।

सच पर कायम रहें-
अगर आपने अपनी बेवफाई के बारें में बताने का सोच लिया है तो सच पर कायम रहें। भले ही आपका पार्टनर सवाल पूछें, लेकिन पूरी तरह से खुलकर सब कुछ बता दें। किसी भी तरह का झूठ शामिल ना करें। आपने अपने साथी को कई बार धोखा दिया है, तो आपकी ये सारी बातें उसको पहले से ही पता होगी। इस तरह का कन्फेशन तभी फ्रूटफुल होता है जब आपने केवल एक बार धोखा दिया हो।

अपने पार्टनर की बात को सुनें-
आपके इस कन्फेशन के बाद आपका साथी शायद कुछ बातें भी कहेगा, उसकी बात को सुनें। उसके विचारों और भावनाओं का सम्मान करें और रिश्तों को सुधारने के लिए अपनी पूरी कोशश करने की बात कहें।
जब वह बात कर रहा हो तो अपने साथी को बीच में न रोकें। तब तक सुनें जब तक कि वो अपनी पूरी बात ना कहे दें। आपके पार्टनर ने जो कहा, उसकी बात को दोहराएं जिससे उसको ये अहसास हो कि आप उसकी बात को सुन रहे हैं।

पार्टनर को तकलीफ देने वाला कोई काम ना करें
एक रिश्ते में धोखा देकर वापस से ये सोचना कि आपका पार्टनर आपको पहले की तरह ही स्वीकार कर लेगा या फिर आपको जल्द माफ कर देगा, ये सोच गलत हो सकती है। लेकिन अगर आपने अपना कन्फेशन एक्सेप्ट कर लिया है तो हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको माफ कर दे, लेकिन इसमें समय लग सकता है। इस बीच ऐसा कोई काम ना करें जिससे उसे और दुख हो या फिर वो मानसिक तौर पर टूट जाए।



Click it and Unblock the Notifications
