Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Relationship: रोमांटिक रिलेशनशिप्स में बाउंड्री बनाना क्यों है रिश्ते के लिए अहम? जानें

कोई भी रिश्ता हो उसमें एक बाउंट्री का होना बहुत जरूरी है, लेकिन भारत में किसी करीबी रिश्ते में इन सीमाओं को नहीं माना जाता है। क्योंकि यहां पर अपनी पर्सनल बातों को ही बताना अपनापन माना जाता है। लेकिन पर्सनल स्पेस हर रिश्ते में होना बहुत ही जरूरी है। चाहे वो भाई बहन का हो या फिर कपल्स के बीच। वैसे पिछले कुछ सालों में इसमें काफी बदलाव भी देखा गया है, लोगों की मानसिकता भी चेंज हुआ है। कई सेलेब्रिटीज ने भी इस पर खुल कर बात की है। लेकिन इसकी शुरुआत आप कहां और कैसे कर सकते हैं ? इसके लिए आपको अपनी लाइफ में तीन तरह की लाइऩ बनानी होगी और उसमें रिश्तों के हिसाब से अपनी बाउंड्री बनानी होगी। जिसे आपको मेंटेन भी रखना होगा। आपको अपने रोमांटिक रिलेशनशिप, प्रोफेशनल स्पेस और सबसे करीबी रिश्तों ये बाउंड्री तय करनी होगी।

Relationship: अधिक पारदर्शिता भी जरूरी नहीं
कोई भी कपल्स होता है उसके सामने सबसे बड़ी बात आती है पारदर्शिता की। लेकिन अगर आपको पसंद नहीं है कि आपके बगैर इजाजत के पार्टनर आपका फोन चेक करे या फिर वो आपसे आपकी बैंक डीटेल्स और खर्चेों के बारें में बात करें, जो कि सही नहीं है। यहां पर आपको उसके लिए एक रेखा बनानी होगी। लेकिन जो रूल आप उसके लिए बना रही हैं वहीं रूल आप खुद पर भी लागू रखें।

Relationship: हेल्दी बाउंड्रीज जरूरी
हेल्दी बाउंड्रीज जरूरी है, क्योंकि जब तक आप रिश्ते में एक रेखा तय नहीं करते, सामने वाला आप पर डिक्टेटरशिप चलाना शुरू कर देगा, जो किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं, इससे लास्ट में जाकर रिलेशनशिप टूट जाता है।

Relationship: फिजिकल इंटीमेसी के लिए बाउंड्री तय करें
अपने रिलेशनशिप में फिजिकल इंटीमेसी के लिए बाउंड्री तय करना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपने वक्त रहते इसके लिए सख्त नहीं हुईं तो आपके लिए परेशानी बढ़ेगी, चाहे वो आपको इमोशनली कितना भी अट्रैक्ट करे लेकिन आपको अपनी हद में रहना होगा। क्योंकि बाद की तकलीफ से अच्छा है कि अगर पार्टनर अभी से ही आप पर जबरदस्ती करना शुरू कर रहा है तो इस रिश्ते को ढोने से बेहतर है कि इसको तोड़ ही दिया जाए। रिलेशनशिप की शुरुआत में ही आपको इस बारें मेंं बात कर लेनी चाहिए। और अपने रिश्ते में एक हद बनाने की बात जरूर कर लेनी चाहिए। जिसमें सेक्सुअल रिलेशनशिप के बारें में सबसे पहले।

Relationship: फिजिकल इंटीमेसी के लिए बाउंड्री तय करें
आप इस बात को याद रखे कि जो बाउंड्री आपने बनाई है आप भी उसके अंदर रहने की कोशिश करें। वहीं अगर आपका पार्टनर आपकी बनाई रेखा को पार करने की कोशिश करे तो उसे टोकें और याद दिलाएं कि उऩके बीच शुरूआत में क्या बात हुई थी। आपको अपने धैर्य के साथ उसको इश बात का अहसास कराना होगा कि ये खीचीं हुई रेखा आप और उसके रिलेशनशिप के लिए कितनी अहम है।वहीं अगर आपका पार्टनर सच में आपकी रिस्पेक्ट करता है, आपको चाहता है तो आपकी इस बात का सम्मान वो जरूर करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
