Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Holi 2023: अपने पड़ोसियो के साथ कुछ खास अंदाज में करें होली को सेलिब्रेट

होली त्यौहार है मिलजुल कर एक साथ आकर सेलिब्रेट करने का। होली के रंग में तो हर उम्र के लोग रंग जाते हैं। होली घर, परिवार, रिश्तेदारों के साथ ही पड़ोसियों के साथ भी खुल कर मनाई जाती है। होली रंग सबको एक साथ समेट कर साथ लाते हैं। पड़ोसियों के साथ आपको कैसे होली खेलनी है, इसके भी कुछ तौर तरीके होते हैं। ये जरूरी नहीं है कि सारे पड़ोसी एक ही धर्म के हो, या फिर सभी पड़ोसियों को रंग पसंद हो, आपके पड़ोस में किसी दूसरे देश या अपने देश के किसी राज्य जहां पर होली नहीं मनाई जाती है वहां के लोग भी रहते हो, इन सारी बातों को ध्यान में रख ही आपको पड़ोसियों के साथ इस खुशियो वाले त्योहार का सेलिब्रेट करना चाहिए। यहां पर आपके लिए कुछ सुझाव लाएं है, जिनको अपनाकर आप पड़ोसियों के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर सकते हैं-

पड़ोसियो के साथ होली सेलिब्रेशन
होली हर्बल और नैचुरल रंगों के साथ मनाएं
अगर आप पड़ोसियों के साथ होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं तो हर्बल रंगों का यूज करें। साथ ही अपने लिए भी इन्ही रंगो का ही चुनाव करें। क्योंकि कैमिकल युक्त रंग आपके चेहरे और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर ऐसे में किसी पड़ोसी के भी चेहरे पर किसी तरह का कोई रिएक्शन हो गया तो बात खराब हो सकती है। और इन्हीं कारण से भी पड़ोसी होली मनाने से संकोच कर सकते हैं। इसलिए इसका ध्यान रखते हुए हर्बल रंगों से ही होली खेलें।

पड़ोसियो के साथ होली सेलिब्रेशन- पड़ोसियों को चखाएं स्वादिष्ट पकवान
होली का त्यौहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि बढ़ियां और स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार है। आप अपने पड़ोसियों को घर के बनाए पकवानों के स्वाद को चखाएं। इस तरह से आपके पड़ोसी आपको और आपके कल्चर को भी जान सकेंगे। आपका पड़ोसी किसी भी धर्म का हो सकता है और किसी भी तबके का हो सकता है, इसका ध्यान रखते हुए आप अपने इस प्यार भरे त्योहार में उनको शामिल करें और मिठाई और स्वादिष्ठ पकवान के लिए उन्हें घर पर आमंत्रित करें।

पड़ोसियो के साथ होली सेलिब्रेशन- मिठाई और उपहार दें
आप अपने पड़ोसियों को होली के अवसर पर पड़ोसियों को मिठाईयां गिफ्ट कर सकते हैं। देखिए आपके पड़ोस में अमीर लोग भी हो सकते हैं और गरीब लोग भी। जिस तरह से आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को गिफ्ट्स और मिठाई का आदान प्रदान करते हैं वैसे ही आप अपने पड़ोसियों के साथ भी करें। इससे अपनापन तो बढ़ेगा ही साथ ही भाईचारा भी बढ़ेगा, क्योंकि होली का त्योहार खुशियां और दोस्ती के स्वादों को एक साथ लाता है।



Click it and Unblock the Notifications
