Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
इन छोटे-छोटे तरीकों को अपनाकर अपने पार्टनर की करें तारीफ
तारीफ सुनना हर किसी को अच्छा लगता है। खासतौर से, जब हम किसी के लिए कुछ करते हैं तो कहीं ना कहीं मन में यह उम्मीद होती है कि सामने वाला व्यक्ति उसे नोटिस करे और हमारी तारीफ करे। हालांकि, अगर किसी की सीधी तौर पर तारीफ की जाए तो इससे सामने वाले व्यक्ति को उसमें सच्चाई नजर नहीं आती है। फिर चाहे बात कपल्स की ही क्यों ना हो।
हो सकता है कि आपने कभी अपने पार्टनर की तारीफ की हो और ऐसे में आपका पार्टनर पूछने लगे कि आपको उससे कौन सा काम करवाना है। ऐसा अमूमन होता ही है। जब हम अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं तो उसे लगता है कि ऐसा किसी खास वजह से किया जा रहा है। लेकिन अगर आप दिल से उसे एप्रिशिएट करना चाहते हैं और उसके मन तक अपने दिल की बात पहुंचाना चाहते हैं तो ऐसे में इन तरीकों का सहारा लिया जा सकता है-

छोटी लेकिन खास चीज दें
जब आप सच में अपने पार्टनर की तारीफ करना चाहते हैं तो ऐसे में आप उन्हें कोई ऐसी चीज दें, जो उन्हें बेहद पसंद हो। पार्टनर की तारीफ करने और उन्हें अधिक स्पेशल फील करवाने के लिए आपको बहुत अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मसलन, आप उनके उठने से पहले बेड साइड पर फूलों के गुलदस्ते के साथ एक नोट लिखकर रख सकते हैं या फिर आप उनके लिए कोई खास चित्र आदि बना सकते हैं। जिसमें आप सिर्फ पेंटिंग के जरिए उनकी खूबियों की सराहना करें।

खाने को बनाएं प्यार का जरिया
एक बहुत पुरानी कहावत है कि आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर की तारीफ करने और उन्हें किसी खास वजह से थैंक्यू बोलने के लिए खाने की मदद ले सकते हैं। आप उनके लिए ब्रेकफास्ट या डिनर में उनका फेवरिट फूड बनाएं। अगर संभव हो तो आप घर में ही कैंडल लाइट डिनर भी प्लॉन कर सकते हैं। इस दौरान आप उनकी आंखों में आंखे और हाथों में हाथ डालकर उन सभी चीजों की तारीफ कर सकते हैं, जो आपको अपने पार्टनर में अच्छी लगती हों।

प्राइवेट ही नहीं, पब्लिकली भी करें तारीफ
अक्सर यह देखने में आता है कि लोग अपने पार्टनर की प्राइवेट रूप से तारीफ तो करते हैं, लेकिन पब्लिक में उसे कहने से कतराते हैं। हालांकि, अगर आप सच में अपने पार्टनर की खूबियों की सराहना करना चाहते हैं तो पब्लिक में भी बिल्कुल ना हिचकिचाएं। आप सार्वजनिक रूप से अपने पार्टनर की तारीफ करते हुए अन्य लोगों को बता सकते हैं कि आपको इस बात पर गर्व है कि आप किसके साथ हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो यकीनन आपका पार्टनर बेहद ही स्पेशल फील करता है। उसे यह महसूस होता है कि वह आपके लिए कितना खास है।

खास दिनों को रखें याद
जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसके साथ बिताया गया हर पल हमारे लिए खास होता है। यहां तक कि हमें वह हर पल याद रहता है, जो किसी ना किसी रूप में खास है। ऐसे में आप उन खास दिनों को याद रखें और काम के बीच में अपने पार्टनर को बस एक छोटा सा टेक्सट भेज दें। मसलन, आप उसे लिखें कि आज वह दिन है जब हम मिले थे। मैं बहुत लकी हूं कि आप मेरी लाइफ में आए और उसे खुशियों से भर दिया। आपका यह एक छोटा सा टेक्स्ट भी जादू की तरह काम करता है। इससे आपके पार्टनर को अहसास होता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। खास दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए आपको हर बार बड़ी पार्टी देने की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
