Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पार्टनर से हो गई है लड़ाई तो खुद को कुछ इस तरह करें शांत
जब व्यक्ति का किसी से झगड़ा होता है, तो बात सिर्फ वहीं पर ही खत्म नहीं होती है। यह देखने में आता है कि झगड़ा होने के बाद भी व्यक्ति गुस्से में रहता है। जिससे उसकी मानसिक शांति भंग होती है और वह खुद को अधिक तनाव में महसूस करता है। फिर भले ही झगड़ा पार्टनर से क्यों ना हुआ हो।
वैसे भी कहते हैं कि जहां पर प्यार होता है, वहां पर तकरार भी होती है। जब दो लोग एक साथ रहते हैं तो उनमें हल्की नोंक-झोंक होना सामान्य है। लेकिन कभी-कभी जब झगड़ा बढ़ जाता है तो बाद में भी व्यक्ति काफी गुस्से में रहता है। जिससे बाद में भी स्थिति सुधरने की जगह बिगड़ती जाती है। इसलिए, झगड़े के बाद खुद को शांत करने और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-

कुछ वक्त के लिए बनाएं दूरी
यह सबसे अच्छा तरीका होता है खुद को शांत करने का। अगर आपका अपने पार्टनर से अभी-अभी झगड़ा हुआ है तो बेहतर होगा कि आप दोनों ही एक-दो घंटे के लिए एक-दूसरे की नजरों से दूरी बना लें। मसलन, आप कुछ देर के लिए पार्क या जिम चले जाएं या फिर कुछ वक्त के लिए कहीं बाहर चले जाएं। दरअसल, जब आप ऐसा करते हैं तो दोनों व्यक्तियों का गुस्सा शांत होता है। साथ ही, आप उस सिचुएशन को अधिक बेहतर तरीके से एनालाइज कर पाते हैं।

म्यूजिक का लें सहारा
संगीत को लोग अक्सर एक थेरेपी की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। इससे उन्हें खुद को शांत करने में मदद मिलती है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप अभी भी खुद को परेशान या तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में आप कुछ वक्त के लिए अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनें। यह आपको अच्छा फील करवाएगा। वैसे भी संगीत एक बेहतरीन मूड अपलिफ्टर की तरह काम करता है और इसलिए आप म्यूजिक सुनकर अपना स्ट्रेस दूर कर सकते हैं।

करें मेडिटेशन
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि पार्टनर से झगड़ा होने के बाद आप खुद को बहुत अधिक बैचेन या तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में आप खुद को शांत करने के लिए ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं। मेडिटेशन एक ऐसा तरीका है, जिससे आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक लाभ होता है। यह तनाव को तुरंत कम करने में सहायक है। वहीं, अगर मेडिटेशन का नियमित रूप से अभ्यास किया जाए तो इससे व्यक्ति को बार-बार गुस्सा आने की आदत भी खत्म हो जाती है।

करें बात
कहते हैं कि कभी भी ताली एक हाथ से नहीं बजती है। इसका अर्थ है कि अगर लड़ाई हुई है तो इसका अर्थ है कि सिर्फ एक पक्ष की गलती नहीं हो सकती है। कहीं ना कहीं आप भी उस स्थिति के लिए जिम्मेदार थे। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहल करें और अपनी गलती की माफी मांगे। यकीन मानिए, ऐसा करने से आपके पार्टनर को भी अपनी गलती का अहसास होगा। इससे ना केवल सिचुएशन बेहतर होगी, बल्कि आपका गुस्सा भी छूमंतर हो जाएगा।

डेवलप करें रूटीन
ऐसा देखने में आता है कि कुछ कपल्स के बीच बहुत अधिक झगड़ा होता है और उनके बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वह तनाव को मैनेज करने के लिए कोई उपाय नहीं अपनाते हैं और फिर वह तनाव उनके रिश्तों पर असर डालता है। बाद में, रिश्तों की रस्साकसी उन्हें और भी अधिक परेशान करती है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपना एक डेली रूटीन डेवलप करें, जिससे आप अपने डेली स्ट्रेस को मैनेज कर सकें और आपका रिश्ता भी खुशहाल बना रहे।



Click it and Unblock the Notifications
