Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
जब पुराना प्यार बन जाए ऑफिस कलिग, तो जानिए कैसे लगाएं काम में मन, दें अपना बेस्ट रिजल्ट

ऐसा कई लोगों के साथ हुआ होगा कि जिनके साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं उन्ही के साथ जानी दुश्मनी हो गई और फिर एक दूसरे की शक्ल ना देखने का खुद से वादा भी किया, लेकिन कहते हैं ना दुनिया बहुत ही छोटी होती जा रही है, लोग एक दूसरे के साथ कहीं ना कहीं टकरा ही जाते हैं। ऐसे में अगर आपका एक्स पार्टनर आपसे दोबारा टकरा जाए और वो भी ऑफिस के फ्लोर पर, तब आप क्या करेंगे? ये एक ऐसी कंडीशन है जहां पर अब आपको अपने एक्स के साथ एक कलीग के तौर पर बिहेव करना होगा, साथ ही अपने आप को कंट्रोल भी करना होगा। क्योंकि आप के साथ ऐसा हो सकता है कि आप अपने एक्स के साथ हुई पुरानी यादों में चली जाएं, या फिर आप उसको ऑफिस में एक साथ काम करता देख अपने काम में मन नहीं लगा पा रहे तो ऐसे में आपका का प्रोफेशनल वर्क प्रभावित होने लग जाएगा। यहां पर हम आपको कुछ टिप्स दे रहें हैं, जिसे अपनाकर आप एक प्रोफेशनल के तौर पर अपने एक्स पार्टनर के साथ एक कलीग के तौर पर साथ काम कर सकें, साथ ही अपनी परफॉर्मेंस भी बेस्ट दें-

अपने काम पर फोकस करें
अगर अचानक से आपका पुराना प्यार आपके सामने आ जाता है और वो भी एक कलीग के तौर पर तो हो सकता है कि आपका मन काम में ना लगे, आप पुरानी बातें याद करने लगे उसके देखकर। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है वो आपका कलिग है, और आपको आज में जीना है। इसलिए आपको कोशिश करनी है कि आप अपना मन अपने काम में लगाएं, उसमें पूरा फोकस रखें।

एक्स पार्टनर से ऑफिस में दूरी बनाकर रखें
आपको अपने एक्स पार्टनर से ऑफिस में दूरी बनाकर रखनी हैं। क्योंकि आपका पता है कि वो कैसा है। बस एक कलीग के तौर पर ही उससे रिश्ता रखें। आप जैसे बाकी लोगों के साथ बात करते हैं वैसे ही उसके साथ भी बात करें, ओवर होने की कोशिश तो बिल्कुल ना करें। अगर वो आपके साथ ओवर होने की कोशिश करता है तो ये भी छोड़ दें। सिर्फ काम की बात करें।

उससे रिश्ता दोबारा बनाने के बारें में सोंचने से पहले पुराना वक्त याद कर लें
अगर आपको इस बात का अहसास हो रहा है कि आप उससे अभी भी प्यार करती हैं और दोबारा से रिश्ता कायम कर लें, तो हो सकता है कि ये आपकी एक बड़ी गलती हो। क्योंकि वो अभी नया ऑफिस में आया है तो अपना व्यवहार में भी नरमी रखेगा। आप उ बातों के बारें में सोंचे जिसकी वजह से आपको तकलीफ हुई, आपका करियर दांव पर लगा था, जब आपको उसकी वजह से मेंटल स्ट्रेस हो गया था। आप सिर्फ अपने काम पर फोकस रखें। अगर आप खुद को उसके सामने एक प्रोफेशनल के तौर पर साबित नहीं कर पाती तो ये आपके लिए तकलीफ वाली बात हो जाएगी। इससे आपके करियर पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

एक्स पार्टनर की पुरानी बातों याद ना कर आज में जीएं
आपको पुरानी यादों, बातों से निकल कर आज के वक्त में जीना है, अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खुद को साबित करना है। अगर आप इसी तरह से अपने पास्ट में हुई चीजों को याद करती रहेंगी तो इसका कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं निकलने वाला है। सिर्फ तकलीफ आप ही होगी। इसलिए एक्स पार्टनर की पुरानी बातों, यादों को भुलाकर आज के वक्त में जीएं, एक्स को एक कलीग से अधिक कुछ ना समझें।



Click it and Unblock the Notifications
