Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इन टिप्स को अपनाकर रिलेशनशिप स्ट्रेस से करें डील
हर रिश्ते में कभी ना कभी उतार-चढ़ाव आते ही हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिन्दगी से लेकर काम की अधिकता का असर रिश्तों पर भी नजर आता है। कभी-कभी बाहरी जीवन का तनाव रिलेशन पर भी होता है। इसके अलावा, कपल्स के बीच झगड़े व आपसी मतभेद भी रिलेशनशिप स्ट्रेस की वजह बन सकता है। लेकिन जब रिश्तों का यह तनाव आपके दिलों-दिमाग पर हावी हो जाता है तो यह अन्य कई परेशानियों की वजह भी बन सकता है। इसलिए, यह जरूरी होता है कि आप समय रहते हुए रिलेशनशिप स्ट्रेस को कम करें। इसके लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो किया जा सकता है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

लें थोड़ा ब्रेक
अगर आप इन दिनों रिलेशनशिप स्ट्रेस से गुजर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी हर छोटी-छोटी बात को लेकर अपने पार्टनर से बहस हो जाती हो। हो सकता है कि आप खुद को अधिक चिड़चिड़ा महसूस कर रहे हों या उत्तेजित महसूस कर रहे हैं, तो ऐसे में आप खुद को एक ब्रेक दें। आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें और इससे आप खुद को अधिक रिलैक्स महसूस कर पाएंगे।

खुद को दें समय
जब बात रिलेशनशिप स्ट्रेस की होती है तो जरूरी नहीं है कि आप हर वक्त अपने संबंधों के बारे में ही सोचें। इससे आप खुद को अधिक तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। इसलिए, तनाव को कम करने के लिए एक तरीका यह भी है कि आप खुद को समय दें और उस दौरान ऐसी चीजों को करें, जो आपको अधिक रिलैक्स फील करवाते हों। जब आप अंदर से खुश महसूस करते हैं तो इससे आपके रिश्तों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

एक ही समस्या को दूर करने का करें प्रयास
हो सकता है कि आपके रिश्तों में काफी कुछ उलझा हुआ हो। ऐसे में आप अपने रिलेशनशिप स्टेटस और स्ट्रेस के कारण अक्सर चिंतित महसूस करते हों। जब आप एक साथ सभी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं तो इससे आप खुद को और भी अधिक उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप एक बार में एक ही समस्या पर विचार करें और अपने पार्टनर से उसके बारे में बात करें। जिससे आप अपने रिलेशन को और भी अधिक बेहतर बना पाते हैं।

सिर्फ पार्टनर की गलतियों पर ना करें फोकस
अमूमन किसी भी रिश्ते में स्ट्रेस तब और भी अधिक बढ़ जाता है, जब आप सिर्फ अपने पार्टनर की गलतियों पर ही फोकस करते हैं। इससे आपको अपने पार्टनर व रिश्ते में कमी ही नजर आती है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए आप यह समझने का प्रयास करें कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है और दो अपूर्ण लोग मिलकर अपने रिश्ते को पूर्ण बनाते हैं।

जो अच्छा चल रहा है उसके बारे में बात करें
यह एक बेहद ही आसान तरीका है अपने रिलेशनशिप स्ट्रेस को कम करने का। अगर आपके रिश्ते में कुछ समस्याएं हैं तो कुछ चीजें अच्छी भी होंगी। इसलिए, हमेशा सिर्फ तनाव के बारे में बात करने से आप खुद को और भी अधिक परेशान महसूस करते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि साथ बैठकर अपने रिश्ते की उन चीजों पर भी चर्चा करें, जो पॉजिटिव हों। इससे ना केवल रिलेशनशिप स्ट्रेस कम होता है, बल्कि रिलेशन में चीजों को ठीक करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है।

पार्टनर के प्वॉइंट ऑफ व्यू को समझें
अक्सर रिश्तों में उलझन या स्ट्रेस तब और भी ज्यादा बढ़ता है, जब हम केवल अपने पार्टनर को अपनी बात या प्वॉइंट ऑफ व्यू समझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन अगर आप सच में समस्या का हल चाहते हैं या फिर अपने रिलेशनशिप स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में पहले उनके प्वॉइंट ऑफ व्यू को समझने की कोशिश करें। हो सकता है कि वह आपके लिए काफी कुछ करना चाहते हों, लेकिन अपनी मजबूरियों के चलने ना कर पा रहे हों। ऐसे में जब आप उन्हें समझने की कोशिश करेंगे तो बहुत सारी समस्याएं तो खुद ब खुद ही सुलझ जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
