Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉयफ्रेंड आपके साथ कर रहा है ऐसा बर्ताव तो तुरंत कर लें ब्रेकअप
कोई भी रिश्ता तभी आगे बढ़ पाता है जहां एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार हो। पार्टनर्स के बीच में समझदारी होना भी बहुत जरुरी है। अगर आपके और आपके बॉयफ्रेंड के बीच समझदारी और एक दूसरे के लिए इज्जत नहीं है तो रिलेशनशिप का लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल है।

रिश्ते में तनातनी होती रहेगी और इसे लेकर आपका मानसिक तनाव भी बना रहेगा। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर अनिश्चित हैं तो इस आर्टिकल से आपको थोड़ी मदद मिल सकती है। आज जानते हैं बॉयफ्रेंड से मिलने वाले ऐसे कौन से संकेत हैं जिनके मिलने पर आपको अपने रिश्ते को खत्म करने का निर्णय ले लेना चाहिए।

करता हो आपको कंट्रोल
अगर आपका बॉयफ्रेंड बहुत कंट्रोल करने वाला हो तो उससे दूरी बना लेने में ही आपकी भलाई है। जब चीजें इनके मन के मुताबिक नहीं होती हैं तब ये हिंसक भी हो जाते हैं। आपके कहीं आने जाने की इन्हें पूरी जानकारी चाहिए होती है और कई बार उस पर पाबंदी भी लगा देते हैं। आप किसके साथ आना जाना कर रही हैं इसके बारे में भी वो अपडेट चाहते हैं।

आपके तौर तरीकों पर सवाल
यदि आपके बॉयफ्रेंड को आपके कपड़े पहनने के ढंग, खाने-पीने की आदतों से एतराज है तो उसके साथ रिश्ता जितनी जल्दी खत्म किया जाए आपके लिए उतना अच्छा होगा। इस तरह के रिश्ते में आप कुछ ही समय बाद घुटन महसूस करने लगेंगे। जिस रिश्ते में किसी का नियंत्रण और दबाव हो वो लंबा सफर तय नहीं कर पाता है।

अपनी राय भी नहीं रख पाती हैं आप
अगर आपके सारे फैसले भी आपका बॉयफ्रेंड ही ले लेता है तो ये चिंतनीय स्थिति है। अगर वो आपको बोलने नहीं देता है और दोस्तों की मौजूदगी में भी आपको मौका देने के बजाय आपकी बात काट देता है तो ऐसे शख्स का साथ छोड़ देने में ही समझदारी है।



Click it and Unblock the Notifications
