Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऑनलाइन हो रही है प्यार की धोखाधड़ी, इन चक्करों से बचने के लिए जरूर जान लें ये आजमाए हुए टिप्स
आज के दौर में हमारी ज़िंदगी रियल के साथ साथ डिजिटल मीडिया पर भी दर्ज हो रही है जिस कारण खुद को सुरक्षित रखना मुश्किल होता जा रहा है। हमारे पास ढेरों डेटिंग एप्स के विकल्प हैं जिनके ज़रिए हम अपने लिए कोई नया दोस्त, डेट, मोहब्बत या जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं। टिंडर, हिंज, बम्बल, ओके क्यूपिड कुछ ऐसे ही टॉप एप्स हैं जिनका उपयोग यंग जनरेशन डेटिंग के लिए कर रही है। लेकिन ये डेटिंग एप्स ठगी का भी एक नया माध्यम बन चुके हैं। हाल के समय में कई सारे ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें इन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करके लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप खुद को इन एप्स पर सुरक्षित रख सकते हैं।

प्रोफाइल बनाते वक्त रखें सावधानी
जब भी किसी डेटिंग एप या किसी अन्य सोशल मीडिया एप पर अपनी प्रोफाइल बनाते हैं तब हमें अपनी सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए ही जानकारियां साझा करनी चाहिए। ऐसी जानकारियां पब्लिक नहीं करनी चाहिए जिसे बाद में डिलीट करना पड़े या आप खतरे में पड़ें। अपनी ईमेल आईडी, फ़ोन नंबर, सोशल मीडिया आईडी किसी भी डेटिंग एप पर जारी ना करें। यदि नंबर साझा करना भी पड़े तो एक अलग नंबर केवल इन एप्स के लिए रखें जिसे ज़रूरत पड़ने पर आप ऑफ़ भी कर पायें।

फेसबुक और इंस्टाग्राम की तस्वीरें लगाने से बचें
दूसरे सोशल मीडिया एप्स पर पोस्ट की हुई तस्वीरें डेटिंग एप्स पर लगाने से बचें। इससे कोई भी आपकी तस्वीरों को रिवर्स इमेज सर्च करके आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल तक पहुंच सकता है और आपकी निजी गतिविधियों पर भी नज़र रख सकता है।

इन चीज़ों को शेयर करने से बचें
डेटिंग एप्स पर मिले व्यक्ति के साथ बहुत जल्दी अपनी तस्वीरें साझा ना करें। वीडियो कॉल करते समय इंटिमेट सीन न बनाएं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की पर्सनल जानकारी जैसे घर का पता, ऑफिस का एड्रेस तब तक शेयर ना करें जब तक आपकी बहुत अच्छी अंडरस्टैंडिंग ना बन गयी हो। पैसों का लेन-देन भी हरगिज़ ना करें।

पर्सनल मीटिंग पर जाने से पहले रहें सावधान
डेटिंग एप पर मिले किसी अनजान व्यक्ति से पहली मुलाकात करने के लिए रेस्टोरेंट सबसे बढ़िया जगह होती है जहां आस-पास काफी लोगों की मौजूदगी होती है। जाने से पहले इस मुलाकात की जानकारी अपने दोस्त या परिवार में किसी को पहले से देकर रखें। पहली-दूसरी मीटिंग में अल्कोहलिक ड्रिंक लेने से बचें और ना ही उस व्यक्ति को अपने घर के पास से पिक या ड्रॉप करने के लिए आने दें। पहली मीटिंग में बहुत अधिक पर्सनल जानकारियां साझा करने से बचें।

यदि मीटिंग ना हो सफल
यदि आपकी पहली मुलाकात ठीक नहीं रही तो सीधे और स्पष्ट शब्दों में उन्हें मना कर दें और बातचीत को विराम दे दें। यदि मना करने के बावजूद सामने वाला व्यक्ति आपको कॉल या मेसेज करके परेशान कर रहा है तो तुरंत साइबर सेल में उसकी शिकायत दर्ज करें।
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को किसी बड़ी धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
