Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Brother Sister Relation: बड़े हो रहे भाई-बहनों के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए अहम बातें जानना जरूरी

भाई-बहनों का रिश्ता सबसे अलग और खास होता है। भाई बहनों के बीच प्यार भी बहुत होता है तो लड़ाईयां भी बहुत होती हैं। अगर भाई या बहन आपसे छोटे हैं तो फिर उनके पास आपको सताने की पूरी छूट होती है। लेकिन बड़े भाई-बहनों को एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब आपके छोटे भाई बहन बड़े हो रहे हो, तो उन पर खास नजर अपनी बनाकर रखें। क्योंकि बढ़ते बच्चे कई बार ऐसे काम भी कर देते हैं, जिनके बारें में उनको पता नहीं होता है, इसके साथ ही उनको वो सबकुछ करना होता है जो आप कर रहे होते हैं, या फिर आप पहले जो काम कर चुके होते है, जिसकी परमीशन आपको पैरेंट्स ने दी हुई होती है। लेकिन ये वही वक्त भी होता है जहां पर बढ़ते बच्चे गलत रास्तों पर भी निकल पड़ते हैं। कई बातें जो वो पैरेंट्स से नहीं बता पाते, हो सकता है कि आप से बता दें, लेकिन इसमें भी शर्त है कि आपका और आपके छोटे भाई या बहन के साथ रिलेशन कैसा है? आइये जानते हैं कि एक बड़े भाई या बहन होते हुए आपकी क्या क्या जिम्मेदारियां आपके छोटे भाई-बहनों के लिए बनती हैं-

Brother Sister Relation: दोस्ती करें
आपको अपने छोटे भाई बहनों के साथ दोस्ती बनाकर रखनी होगी। ये एक बड़े-भाई और बहन के लिए बहुत जरूरी है। जब तक आप उनसे दोस्ती नहीं करेंगे आप पता नहीं कर सकते कि उनके मन में क्या चल रहा है। स्कूल, दोस्तों के बारें में भी व आपसे बातें शेयर करेंगे अगर आप उनके अच्छे दोस्त बनते हैं तो। आप भी उनके साथ अच्छी और उनके मतलब वाली बातें शेयर करें।

Brother Sister Relation: बड़े होते भाई बहनों की एक्टिविटी पर ध्यान दें
ये आपकी एक बड़े भाई और बहन होने के नाते जिम्मेदारी है कि आप अपने छोटे सिबलिंग की एक्टिविटी का ध्यान रखें। आपको इन सारी बातों का भी ध्यान रखना होगा कि वो दोस्त कैसे बना रहे हैं, कहां जातें है, किससे मिलते हैं। क्योंकि यही वक्त होता है बच्चों के बिगड़ने का।

Brother Sister Relation: अपने पैरेंट्स की तरह ही उनका ध्यान रखें
अगर आपके पैरेंट्स बिजी रहते हैं और दोनों वर्किग हैं तो उनके पास बहुत अधिक वक्त नहीं होता है, सब कुछ मैनेज करने का। जिस तरह से आप की उन्होंने परवरिश की तो अब आप की भी थोड़ी सी जिम्मेदारी है कि बड़े होने के नाते आप भी अपने बड़े होते भाई-बहनों को समझाएं और गलत बात पर डांटे। लेकिन इस तरह से भी ना डांटे कि वो आपसे नाराज हो जाए और आपको कुछ भी बताना बंद कर दे।

Brother Sister Relation: उनके अंदर आ रहे बदलावों के बारें में बात करें
आप जब बड़े हो रहे थे, तो अपने अंदर हो रहे बदलावों से परेशान थे, सही समस्या आपके छोटे भाई बहनों के साथ भी होगी, तो उनके साथ अपने एक्सपिरियंस भी शेयर करें। आपके सिबलिंग को ये जानकर अच्छा लगेगा कि वो अकेला नहीं है जो चीजे उसके साथ घट रही हैं वो पहले आपके साथ हो चुकी है। इससे आपके और आपके सिबलिंग्स में प्यार का रिश्ता भी मजबूत होगा।



Click it and Unblock the Notifications
