Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा
Physical Relationship: पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाने जा रहे हैं, तो इन बातों को ध्यान में रखें

जब दो लोग एक रिश्ते में साथ होते हैं, तो वो एक दूसरे के लिए जबकुछ होते हैं, उनकी पूरी दुनिया उनका पार्टनर होता है। इसमें एक वक्त ऐसा भी आता है कि जब दो जिस्म एक जान बनने के लिए तड़प रहे होते हैं। लेकिन कुछ बंधन होते हैं जो उन दोनों को रोक कर रखते हैं। लेकिन दोनों के बीच जब एक बेहद निजी पल आता है, जिसमें दोनों ही एक दूसरे में समाने की चाहत रखते हैं, और फिजिकल इंटिमेसी में आकर आपने रिश्ते में प्यार की आग को और भड़का देते हैं। क्योंकि दोनों ही प्यार में होते हैं तो उस वक्त उन्हे किसी भी तरह की बंधन दिखाई नहीं देते। दिखाई देता है तो बस उसका प्यार, जिसपर वो आपना सबकुछ त्याग रहा होता है। फिजिकल रिलेशन भी अपने इमोशन को दिखाने का एक तरीका है। सेक्स करने से रिश्ते में गहराई के साथ मजबूती आती है। पार्टनर पर एक दूसरे का खयाल के साथ एक दूसरे पर भरोसा भी मजबूत हो जाता है। लेकिन पहली बार आप अपने पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जो आपके और आपके पार्टनर के लिए काफी अहम है-

Physical Relationship: दोनों फिजिकल रिलेशन के लिए हामी भरें
जब कपल फिजिकल रिलेशन बनाने जा रहे होते हैं तो एक सवाल जरूर एक दूसरे से पूछे कि क्या उनकी इसमें सहमति है या नहीं। इसमें दोनों पार्टनर की परमीशन जरूरी हो जाती है। अगर दोनों में से किसी एक ने इसके लिए हां नहीं कहा तो दूसरे को भी जबरदस्ती फिजिकिल रिलेशन के लिए प्रेशर नहीं बनाना चाहिए। अगर आपका पार्टनर फिजिकल होने के लिए मेंटली तैयार नहीं है तो दूसरे पार्टनर को रिलेशन बनाने से पहले उससे इस बारें में आराम से और खुल कर बात करें।

Physical Relationship: मानसिक रूप से पहले तैयार रहें
जब आप अपने पार्टनर के साथ पहली बार सेक्स करने जा रहे हों तो इससे पहले थोड़ा मेंटली तैयार हो जाएं। इसके साथ ही अपने पार्टनर को भी ऐसा करने के लिए बोलें। आप इस बारें में डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं। जब तक आप खुद को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं करते तब तक फिजिकल रिलेशनशिप में आने के बाद भी आप को कई तरह के संदेह दिमाग में रहेंगे। हो सकता है कि आपको सेक्स के बाद गिल्ट महसूस होनी लग जाए। इसलिए पहले खुद को तैयार कर लें, जिससे की आपका पहला फिजिकल रिलेशन हमेशा आपकी अच्छी यादों में रहे।

Physical Relationship: इरोटिक रोमांस से शुरू करें
जब आप अपनी पार्टनर के साथ पहली बार फिजिकल होने जा रहे हैं तो आप दोनो ही एक्साइटेड होंगे, इसके लिए थोड़ा इरोकिट मूड के साथ रोमांस भी अपने पार्टनर के साथ शुरू करें। इसकी शुरूआत आप इरोटिक फिल्म देखते हुए भी कर सकते हैं। जिससे आप दोनों में पास आने की प्यास जगने लग जाए, मदहोशी छाने लगे। अपने बेडरूम की लाइट को धीमा कर दें। रोमांटिक माहौल बनाने के लिए गुलाब के फूल बेड के पास रखें। पार्टनर के साथ कडलिंग करके इसकी शुरूआत करें।

Physical Relationship: जल्दीबाजी से बचे
अगर आप फिजिकल रिलेशन बनाते वक्त जल्दीबाजी करते हैं तो ये आपके पार्टनर और आपके लिए सही नहीं है। पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाते वक्त लड़कियों को तकलीफ होती है, इसलिए अपनी पार्टनर को आराम भी दें। साथ ही उसका साथ भी दें। जल्दीबाजी ना करके धीरे-धीरे इस पल को आगे बढ़ाएं, इससे दूसरा फायदा आपको ये भी होगा कि आप सेक्स ज्यादा देर कर कर सकेंगे।

Physical Relationship: प्रोटक्शन का ध्यान रखें
ये बहुत अहम है, सेक्स करने से पहले इनफेक्शन से बचने के लिए आपका सेफ्टी का खयाल रखना होगा। सेक्स से पहले एहतियात के तौर पर आपको कंडोम लाकर रखना होगा। जब आप सेक्स के लिए तैयार हो तो कंडोम को यूज जरूर करें। इससे इनफेक्शन के साथ ही प्रेगनेंसी के डर को दूर करता है। जिससे आप और आपका पार्टनर दोनों ही पहली बार सेक्स के मजे का आंनद लेते हैं।

Physical Relationship: फोरप्ले से शुरु करें
जब आप और आपका पार्टनर फिजिकल रिलेशन के लिए बिल्कुल तैयार हो तो इसकी शुरूआत आप फोर प्ले से करें। जिसमें प्यार भरा टच आप के पार्टनर में जोश भर देगा। पहले आप उनके चेहरे पर किस करें, उसके बाद धी-धीरे उनकी गर्दन पर किस करते हुए पूरे शरीर पर किस करना शुरू कर दें। इससे उनको अच्छा लगने के साथ ही फिजिकल इंटीमेशन की चिंगारी भड़कने लग जाएगी और वो बेकाबू होकर आपसे चिपक जाएगा। दोनों के लिए प्यार की शुरुआत हो चुकी है।
रिफरेंस-
https://www.researchgate.net/publication/315778847_Benefits_of_a_Healthy_Sexual_Relationship



Click it and Unblock the Notifications