Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
आप अपने पार्टनर की पहली पसंद हैं या नहीं, इन संकेतों से जानें
कई लोग अपने रिलेशनशिप में ऐसा महसूस करते हैं कि उनके पार्टनर के लिए वे सबसे अधिक महत्व नहीं रखते या हर बार उनको नज़रंदाज़ कर दिया जाता है। एक रिलेशनशिप में पार्टनर की सेकंड चॉइस बनना आपको ठेस पहुंचाता है और इससे आपको हर समय खुद की अहमियत पर ही शक़ होने लगता है। आपको उन संकेतों के प्रति सावधान रहना चाहिए जो यह बताएं कि आप अपने पार्टनर की पहली पसंद नहीं हैं, जिससे आप वक्त रहते उनको अपनी अहमियत का अहसास दिला सकेंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारें में।

पहले से कभी कुछ प्लान नहीं करना
यदि आपका पार्टनर आपके लिए कभी कुछ विशेष प्लान नहीं करते तो इसका मतलब हो सकता है कि वो आपको स्पेशल फ़ील नहीं करा रहे हैं। हर बार आखिरी मिनट पर ही कहीं जाने या कुछ करने का फैसला लेना ये दिखाता है कि आपके साथ कहीं जाने का प्लान उन्होंने तुरंत ही बनाया है।

मैसेज का लेट रिप्लाई
कभी-कभार आपके मेसेजेस का देर से रिप्लाई करना सामान्य बात है क्योंकि हर व्यक्ति किसी ना किसी काम में व्यस्त रहता है। पर ऐसा रोज़ होना चिंता की बात है। यदि आप कई बार अपने पार्टनर को ऑनलाइन पाकर भी उनके रिप्लाई का इंतज़ार करते हैं तो इसका मतलब हुआ कि आपके सन्देश उनके लिए उतने ज़रूरी नहीं हैं। आप यह भी पाएंगे कि कुछ ज़रूरी काम होने पर वे आपके साथ लगातार चैटिंग कर रहे होंगे पर बाकी दिनों में आपको रिप्लाई के लिए इंतज़ार करना पड़ता होगा।

बार बार प्लान कैंसिल करना
यदि आप किसी की सेकंड चॉइस बन गये हैं तो यकीनन ही वो आपको टालने या इग्नोर करने लगते हैं। आपसे मिलने, या साथ कुछ करने के प्लान्स वो हर बार किसी ना किसी वजहों से रद्द कर देते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह संकेत है कि आपकी अहमियत उनके जीवन में कम हो गयी है।

आपसे जुड़ी चीज़ों को याद ना रखना
जब हम किसी के प्यार में रहते हैं तब हम उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी बातों का ख्याल रखते हैं और उन्हें याद रखते हैं ताकि हमें पार्टनर के बारें में सब कुछ पता हो। लेकिन यदि आप किसी की पहली पसंद ना हो तो वो आपके बारें में पहले बहुत बार बताई जा चुकी बातों को भी भूल जाते है क्योंकि वे आपकी या आपसे जुड़ी बातों को ध्यान से सुनते ही नहीं।
इन संकेतों पर ध्यान देकर आप रिश्ते में खुद की अहमियत का पता लगा सकते है, और समय रहते सही फैसले ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
