Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Women’s Day 2023: लाइफ की सबसे खास महिलाओं के साथ विमेंस डे सेलिब्रिट करें, कुछ स्पेशल गिफ्ट करें

8 मार्च को इंटरनेशन विमेन्स डे पर आप अपनी लाइफ की सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके मन में उनके लिए जो प्यार है उसे आप उनके सामने दिखा सकते हैं, जिससे उनको भी इस बात का अहसास हो कि भले ही आप अपने कामों में बिजी रहते हैं लेकिन आपको उनकी परवाह है। आप इस विमेंस डे पर अपनी जिंदगी में शामिल महिलाओं, जिसमें आपकी मां, बहन, पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड, आपकी दोस्त के लिए स्पेशल तोहफे लेकर गिफ्ट कर सकते हैं। आप उनके लिए कुछ ऐसे उपहार लें, जो उनकी डेली लाइफ में भी काम आए। यहां पर हम आपको कुछ आइडियाज दे रहे हैं, जिसे आप गिफ्ट में देने के लिए यूज कर सकते हैं-

Women’s Day 2023: स्मार्टवॉच गिफ्ट करें
आप अपनी लाइफ की स्पेशल लेडी को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। जो आपके बजट में भी हो। अगर आप एप्पल वॉच देना चाहते हैं तो भी बेस्ट है। लेकिन अगर बजट में चाहते हैं तो कई सारी कंपनियां हैं जिनकी बेहतरीन स्मार्ट वॉच हैं। इनको आप अमेजन, फ्लिपकार्ट या किसी भी शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते हैं। स्मार्ट वॉच की शुरूआत 2000 रुपये शुरू होती है।

Women’s Day 2023: ग्रूमिंग किट गिफ्ट करें
आप अपनी फेवरेट वन को ग्रुमिंग किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। महिलाओं को अपनी स्किन से बहुत प्यार होता है। ऐसे में ग्रूमिंग किट उनकी त्वचा का खयाल रखने के लिए बेस्ट है। ग्रूमिंग किट को महिलाओं को देने के लिए अच्छे तोहफे के रूप में भी देखा जाता है। आप उनके लिए पर्सनलाइज्ड ग्रूमिंग किट भी तैयार करवा सकते हैं।

Women’s Day 2023: मोबाइल फोन तोहफे में दें
आप अपनी लव वन को मोबाइल भी गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपको बजट में मोबाइल गिफ्ट करना है तो 10 हजार से लेकर 20 हजार तक अच्छे मोबाइल इन दिनो मार्केट में है। जिनका कैमरा भी अच्छा है, जिससे फोटो क्वालिटी अच्छी आती है., क्योंकि महिलाओं के लिए फोटो क्लिक करना उनका फेवरेट शौक होता है।

Women’s Day 2023: बेकिंग अप्लाइसेंस तोहफे में दें
अगर किसी महिला को बेकिंग करना पसंद है तो आप उसे बेकिंग अप्लायंसेज गिफ्ट कर सकते हैं। आप उनको ब्लेंडर, ग्रिलर, टोस्टर, ओटीजी भी गिफ्ट कर सकते हैं। साथी ही केक बनाने के लिए यूज होने वाले सामान भी आप उनको गिफ्ट कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
