Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
International Women’s Day: इस विमेंस डे पर अपने आप को दें ये खास तोहफे, खुद को पैम्पर करें


International Women’s Day: किताबें गिफ्ट करें
आप अपने आप को इस विमेंस डे पर बुक्स गिफ्ट कर सकती हैं, क्योंकि किताबें एक बेहतरीन दोस्त होती हैं। अपनी पसंदीदा किताब के साथ आप वक्त बिताएं। ये आपको कभी मायूस नहीं करती हैं। हमेशा सजीव रखती हैं, नये विचार, अंदाज, जीने का तरीका, लाइफ स्टाइल, प्यार, दोस्ती सब कुछ आप किताबों के जरीये पा सकती हैं। किताबें रात की साथ होती हैं। जब सब सो चुके हों तब आप किताबों के साथ किसी नई दुनिया की सैर पर जा सकती हैं। कुछ नया सीख सकती हैं। आप विमेंस डे पर अपने लिए अपनी पसंद की फिक्शन, नॉन-फिक्शन, लिटरेचर बुक्स को गिफ्ट कर सकती हैं। बुक्स को गिफ्ट कर इस विमेंस डे को अपने लिए स्पेशल बनाएं।

International Women’s Day: ग्रूमिंग किट गिफ्ट करें
आप महिला दिवस पर अपने आप को एक ग्रूमिंग किट गिफ्ट कर सकती हैं, जो एक बेहतरीन तोहफा आपके लिए साबित होगा। आप घर-परिवार की देखभाल में इतना वक्त बिता देती हैं कि आपके पास अपने लिए वक्त नहीं मिल पाता है। आप अपनी देखभाल के लिए कुछ टाइम निकालें और ग्रुमिंग किट के जरीये खुद को ग्रुम करें। अपने चेहरे, बालों, अपनी हेल्थ पर ध्यान दें। अगर आपने काफी वक्त से कोई मेकअप प्रोडक्ट नहीं खरीदा है तो इस बार अपने लिए मेकअप प्रोडक्ट खरीदें, जो आपकी स्किन को और स्टनिंग बना दें। इसी तरह से अपनी बॉडी की सुंदरता के लिए भी कई तरह के प्रोडक्ट आते हैं, उनको अपने लिए पर्चेज कर सकती हैं। बालों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए भी आप हेयर ऑयल, जेल, हेयर सीरम खुद को तोहफे में दे सकती हैं।

International Women’s Day: सेल्फ केयर के लिए कुछ खास
आप विमेंस डे पर अपने आप को किसी जिम, योगा क्लासेस में इन रोल करवा सकती हैं। क्योंकि आपका स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण हैं। अगर आप स्वास्थ है तभी आप अपने पूरे परिवार के हेल्थ की देखभाल कर सकती हैं। इसलिए खुद के लिए वक्त निकालें और जिम जाना शुरू करें। योगा क्लासेस में अपने तनाव, परेशानियों, अपनी एन्जाइटी को दूर करने का प्रयास करें। ये आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। जब तक आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है तब तक आप किसी भी काम को सही ढंग से नहीं कर सकती हैं। इसलिए इस खास दिन पर आप अपनी हेल्थ के लिए ये छोटा सा काम करें।

International Women’s Day: मनपसंद आउटफिट गिफ्ट करें
आप किसी ड्रेस को पसंद करती हैं, लेकिन खरीदने का वक्त नहीं मिल रहा था, या फिर कोई खास आउटफिट जो आप किसी खास मौके के लिए अपने आप के लिए लेना चाह रही थीं, तो अब इंतजार ना करें,विमेंस डे आप का दिन है, इस दिन मन पसंद ड्रेस को खरीदें और पहन कर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का अहसास करें। ये अक्सर होता है कि आपको कोई ड्रेस पसंद आती है, लेकिन आप अपने लिए ना लेकर अपने परिवार के सदस्य के लिए खरीद लेती हैं और सोंचती हैं कि खुद के लिए बाद में ले लेंगे। लेकिन इस बार दूसरों के लिए ना सोंच खुद के लिए सोंचे और पंसदीदा ड्रेस खरीद लें।



Click it and Unblock the Notifications
