Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
आपका ऑफिस में चल रहा है चक्कर, ये हो सकते हैं साइड इफेक्ट
ऑफिस में अफेयर करना कभी-कभी खतरनाक होने की जगह रोमांचक भी हो सकता है। कई लोग अक्सर ऑफिस में कॉ-वर्कस के साथ अफेयर होने की वजह से जल्दी सुर्खियों में भी छा जाते हैं। आम लोग ही नहीं कई फेमस पर्सनलिटीज में ऑफिस अफेयर के वजह से सुर्खियों में छा चुके हैं। सबसे ज्यादा चर्चित ऑफिस अफेयर यूएस के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और व्हाइट हाउस की पूर्व इंटर्न मोनिका लेविंस्की का रहा है। ये अफेयर उस समय का सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक था। बाद में क्लिंटन ने इस बात को स्वीकारते हुए माना था कि उनका ये रिश्ता नैतिक तौर पर सही नहीं था। लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है कि ऑफिस अफेयर करना गलता होता है कई बार आपको वर्किंग प्लेस में भी आपका जीवनसाथी मिल जाता है।
जैसे मेलिंडा और बिल गेट्स का ही उदाहरण ले लीजिए। मेलिंडा ने 1987 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ज्वॉइन किया था। यहीं उनका अफेयर बिल गेट्स से हुआ था और दोनों ने 1994 में शादी कर ली थी। जहां कुछ लोगों के लिए ऑफिस अफेयर जीवन में खुशियां बिखेर देता है तो वहीं कुछ लोगों के लिए जी का जंजाल भी बन जाता है। जैसे प्यार और शादी के साइडइफेक्ट्स होते हैं वहीं ऑफिस अफेयर के भी इफेक्ट्स जरुर होते हैं।
अगर आप भी अपने ऑफिस में किसी को पसंद करते हैं तो उन्हें डेट पर ले जाने से पहले नीचे बताई गई बातों पर गौर जरुर फरमाइएगां।

दोनों तरफ होना चाहिए प्यार
सहकर्मी से प्यार करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन तभी जब वो भी आपसे प्यार करते हों। ऐसा हुआ तो ठीक लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आपको रिजेक्शन स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। रिजेक्ट करने के बाद भी किसी के पीछे पड़े रहना आपके करियर के लिए भी खतरा हो सकता है।

क्या ऑफिस पॉलिसी में ऐसा कुछ तो नहीं
ऑफिस में डेटिंग करने से पहले ये जरूर जान लें कि इस मामले में आपके ऑफिस के क्या नियम हैं। अगर आपका अफेयर नियमों के खिलाफ है तो इससे दूर ही रहें।

निजी जीवन को ऑफिसे से अलग रखें
ऑफिस में रोमांस करने का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने में दिक्कत होती है। हालांकि अगर आप इस मुश्किल परिस्थिति को संभालने में सफल रहे तो ऑफिस रोमांस में सफलता मिल सकती है।

ध्यान भटकाने से बचें
अगर आप अपने लवर के आसपास ही बैठते हैं तो ऐसे में काम पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। इससे ऑफिस में आपकी प्रॉडक्टिविटी भी कम हो सकती है।

ऑफिस में गॉसिप बनने के लिए तैयार हो जाएं
अब ऑफिस में प्यार करेंगें तो गॉसिप भी होगी ही। आपको अपने बारे में ऐसी कई बाते सुनने को मिल सकती हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएं। क्या आप इस सबके लिए तैयार है?

ब्रेकअप होने की स्थिति में क्या करें
कई बार प्यार तो हो जाता है लेकिन बात ज्यादा दूर तक नहीं जा पाती है। ऑफिस में प्यार करने के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। ऐसे में आपको देखना है कि क्या इस रिश्ते के फेल होने के बाद भी आप उनके साथ काम कर सकते हैं या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
