Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Relationship Tips: तलाकशुदा से शादी करने से पहले इन जरूरी बातों को जानना अहम

प्यार एक ऐसी चीज है, जो आपको कभी भी किसी से भी हो सकता है। ये जरूरी नहीं है कि प्यार रिर्फ कुंवारे लड़के या लड़की से ही होता है, प्यार तो तलाकशुदा या फिर जिसका पार्टनर इस दुनिया में नहीं है उससे भी हो सकता है। इसके साथ प्यार, धर्म, ऊम्र, बंधन सीमाएं नहीं देखता है, वो बस हो जाता है। अगर आप को भी किसी एक शख्स के प्यार हो गया है जो तलाकशुदा है तो उसके साथ रिलेशनशिप आगे बढ़ाने में कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ जाता है। परिवार, समाज इसमें आड़े आते हैं। साथ ही और भी कई तरह की परेशानियां है जिसका सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी इस तरह के रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए शादी करना चाहती हैं तो उससे पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। और खुद से भी कुछ सवाल पूछने होंगे। इसके बाद ही आप इसके आगे का कोई फैसला कर सकती है, जो आपकी आने वाली लाइफ के लिए बेहतर हो-

Relationship Tips : उसकी तरह थोड़ा सा मेच्योर होना होगा
आप एक ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में हैं जिसकी शादी पहले हो चुकी थी और किसी ना किसी वजह से उसका अपनी पूर्व पत्नी के साथ डिवॉर्स हो चुका है। हो सकता हो कि उसके बच्चे भी हों। वहीं आपकी और उसकी उम्र का भी फासला हो सकता है। ऐसे में आपको काफी समझदारी के साथ अपना फैसला लेना होगा। आपको भी उसकी तरह थोड़ा सा मेच्योर होना होगा। इश बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके उस शख्स के साथ उसके बच्चे भी मिलेगे, अगर बच्चे उसके साथ रहते हैं तो। उनके साथ भी आपको अपना रिलेशन अच्छे से बनाना होगा। इन सारी बातों को विचार करके ही कदम बढ़ाएं।

Relationship Tips : पार्टनर से जुड़ी हर चीज आपको अपनानी होगी
आपके पार्टनर का अपना एक माजी़( पास्ट) है, जिसे आपको अपनाना होगा। उसके साथ ही आपको आगे बढ़ना होगा। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा और बेहतर रिश्ता कायम करना है तो उससे संबंधित आपको हर चीज को अपनाना होगा। अगर बच्चे आपके पार्टनर के साथ रहते हैं तो हो सकता है वो अपनी मां से मिलते हों, या फिर मां भी उनसे मिलने आती हो। इन बातों को भी आपको ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेना होगा, जिससे बाद में आपको किसी तरह का कोई पछतावा ना हो।

Relationship Tips : आपको ज्यादा अटैच होने की जरूरत
एक डिवॉर्सी शख्स को डेट करते समय आपको ज्यादा उसके साथ अटैच होने की जरूरत आपको लगती है, क्योंकि वो पहले से ही काफी इमोशनली टूटा हुआ है। उसने अपनी लाइफ का एक बुरा वक्त देखा हहै, जिसके बाद ही उसका तलाक हुआ है। ऐसे में आपको उसके साथ ज्यादा अटैच होने की जरूरत महसूस होगी उसको अपना सहारा देना उसको बेहतर महसूस करवाएगा। ऐसे में आपको ज्यादा एफर्ट करने पड़ेंगे।



Click it and Unblock the Notifications