Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
Relationship Tips: एक्स पार्टनर से पैचअप करना चाहते हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें, वर्ना

हर किसी की लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कुछ लोग इसे हिम्मत और हौंसलों के साथ पार कर जाते हैं तो कुछ टूट कर बिखर जाते हैं। लेकिन जब टूटे हुए रिश्तों को आप याद करने लगते हैं, तो इस बात का अहसास होता है कि कहीं आप ही तो गलत नहीं थे, या अगर आप उस वक्त समझदारी के साथ काम लेते तो हो सकता था, ऐसा ना होता। क्योंकि इस वक्त आप शान्त हैं और ठंडे दिमाग से सभी चीजों को सोंचते हैं। पहले आप उस रिश्ते में हजार कीड़े निकालते थे, लेकिन उसके लाइफ में ना रहने से उसकी अच्छाईयां आपको याद आती हैं। आप में से हर कोई इस तरह के सिचुएशन में आ चुका है। इन सब बातों के बाद हम यही करेंगे कि अगर आपको लगता है कि रिश्ता दोबारा जोड़ना चाहिए तो रिश्ते की एक खिड़की हमेशा खुली रखें। कहने का मतलब है कि आप पैचअप ना भी करें, लेकिन संभावना को बनाए रखें। लेकिन इससे पहले इन बातों पर गौर जरूर करें वर्ना आपको ही परेशानी होगी -

Relationship Tips: आप दोबारा बात करने के बारें में क्यों सोंच रहे हैं-
आप इस बारें में विचार करें कि आप उससे बात क्यों करना चाहते हैं, जिस शख्स ने आपसे अपना रास्ता अलग कर लिया है। आप ने भी उससे दोबारा ना बात करने और मिलने की कसम खाई थी। आप खुद से ये सवाल जरूर पूछे। कहीं ऐसा तो नहीं कि एक्स के जाने के बाद आप अकेले हो गये हो और अपने एक्स को इसलिए ही दोबारा अपनी लाइफ में वापस लाना चाहते हों। अगर ऐसा है तो आपको इस बारे में दोबारा सोंचना चाहिए। आप अपने एक्स को एक ऑप्शन की तरह ना देखें, बल्कि लाइफ के दूसरे ऑप्शन को आजमाएं।

Relationship Tips: सोंचे कि ब्रेकअप की वजह क्या थी ?
ब्रेकअप किसी ना किसी वजह से ही होता, यू हीं तो होता नहीं है। आपको इस बारें में सोंचना चाहिए कि ब्रेकअप की वजह क्या थी। क्यों आप दोनों के रास्ते जुदा हो गये। क्या वजह रही कि उसने आप को या आपने उसको छोड़ दिया। इन सारे सवालों के जवाब मिलने के बाद ही अपने एक्स पार्टनर को अपनी लाइफ में दोबारा शामिल करने के बारें में विचार करें। अगर आपको ये लगता है कि ब्रेकअप की कोई बड़ी वजह नहीं थी और आप इसको सही कर सकते हैं तो आप अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। अगर ब्रेकअप किसी बड़ी वजह से हुआ है तो पैचअप करना सही नहीं है।

Relationship Tips: सोंचे कि ब्रेकअप की वजह क्या थी ?
अगर आप इस बारें में विचार कर रहे हैं कि अपने एक्स पार्टनर के साथ बातचीत करके उसे दोबारा अपनी लाइफ में ले आएं और आपको ये सही लग रहा हो तो बेशक करें, लेकिन ये जरूर सोंचे कि क्या उसके आपकी लाइफ में दोबारा आ जानें से सबकुछ पहले जैसा हो सकता है। दिल में जो कड़वाहट थी वो खत्म हो सकती है, या फिर रिश्ते में जो दरार आई है आप उसे भर सकते हैं? या फिर आपका एक्स पार्टनर इस काबिल है कि वो आपकी लाइफ में दोबारा वापस आए और वो सब ना करे जो उसने पहले किया था ? इन सारे पहलुओं पर विचार करने के बाद ही आप आगे बढ़ें। नहीं तो दोबारा तक़लीफ सहन करने के लिए तैयार रहें।
नोट: ये जरूरी नहीं है कि यहां बताई गई बातों पर आप पूरी तरह से अमल करें। आप अपना फैसला अपने दिल और दिमाग़ से करें।



Click it and Unblock the Notifications
