Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
लंबे समय तक रिश्ता निभाना है तो ये खूबी है जरूरी
एक नई रिसर्च में सामने आया है कि लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए लोग सबसे ज्यादा अपने पार्टनर में दयालु भाव देखते हैं।
ये स्टडी जर्नल ऑफ पर्सनालिटी में प्रकाशित हो चुकी है और इसमें शोधकर्ताओं ने दुनियाभर के 2700 से भी ज्यादा कॉलेज छात्रों को शामिल किया था। इसमें सभी प्रतिभागियों से पूछा गया था कि वो अपने पार्टनर के साथ जिंदगीभर रिश्ता निभाने के लिए क्या खूबी चाहते हैं।

सुंदरता और आर्थिक स्थिति के अलावा लोगों ने दयालुता को भी सबसे ज्यादा चुना है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर पार्टनर दयालु हो तो रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है।
अलग-अलग संस्कृति के लोगों पर रिसर्च करने के बाद ये सामने आया कि कुछ मामलों में लोगों की पसंद एक जैसी होती है।
ब्रिटेन की स्वानसी यूनिवर्सिटी के एंड्रयू जी थॉमस का कहना है कि अगर दुनियाभर के महिला और पुरुष एक ही तरह से काम करते हैं तो इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका व्यवहार भी संस्कृति के बावजूद एक-जैसा होता है।

इस स्टडी में पूर्वी देशों जैसे कि सिंगापुर, मलेशिया और हांग कांग एवं पश्चिमी देशों में यूक्रेन, नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया गया था। इन देशों के छात्रों की डेटिंग को लेकर पसंद के बारे में पूछा गया था।
छात्रों को आठ चीजों पर स्कोर देने के लिए कहा गया था जिसमें बाहरी आकर्षण, आर्थिक स्थिति, दयालुता, ह्यूमर, सादगी, धर्म और बच्चों एवं क्रिएटिविटी जैसी चीजें थीं।
लोगों ने अपने बजट का लगभग 22 से 26 फीसदी हिस्सा दयालुता और एक बड़ा हिस्सा सुंदरता और आर्थिक स्थिति को दिया। जबकि क्रिएटिविटी, सादगी को 10 पर्सेंट से भी कम अंक मिले।
इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि बच्चों की चाहत सिर्फ पश्चिमी देशों के लोगों में थी।



Click it and Unblock the Notifications