Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रिलेशन में इमोशन कण्ट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
जब हम किसी के साथ एक रिश्ते में जुड़ते हैं तो ऐसे में हम उसके साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ जाते हैं। पार्टनर के साथ सिर्फ हम खुशियों के पल ही नहीं जीते हैं, बल्कि रिश्तों को खोने के डर से लेकर जलन की भावना जैसे कई इमोशन्स के रोलर कोस्टर पर बैठे होते हैं। अगर इन भावनाओं पर समय रहते काबू ना पाया जाए तो इससे रिश्तों में भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। यह सच है कि किसी भी रिश्ते की खूबसूरती उसकी भावनाओं में छिपी होती है। लेकिन अगर इमोशन्स कण्ट्रोल से बाहर हो जाएं तो इससे रिश्ते में ही कड़वाहट पैदा हो जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी भावनाओं पर आसानी से काबू कर सकते हैं-

पहले रुकें और सोचें
कई बार हम अपने इमोशन्स के कारण तुरंत रिएक्ट करते हैं। लेकिन अगर आप सच में अपने रिलेशन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ भी कहने या करने से पहले एक क्षण रुकें और सोचें। दरअसल, कोई भी भावना या आवेग क्षणिक होता है। ऐसे में अगर आप आवेग में रिएक्ट करने से पहले कुछ क्षण रुकते हैं तो इससे यकीनन आप बेहतर तरीके से स्थिति को हैंडल कर पाते हैं। हो सकता है कि आप अपने इमोशन्स के कारण तुरंत रिएक्ट करें और फिर उसके कारण आपको बाद में पछताना पड़े।

सिर्फ पार्टनर पर ना रहें डिपेंड
अक्सर उन रिश्तों में कपल्स बहुत अधिक इमोशनल होते हैं, जब वे पूरी तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर होते हैं। अगर आप अपनी पूरी दुनिया सिर्फ और सिर्फ अपने पार्टनर में ही देखते हैं तो हो सकता है कि आपने मन में जलन व असुरक्षा की भावना आप पर ही भारी पड़ जाएं। इसे अपने पार्टनर के साथ आप अपना रिश्ता जीने के साथ-साथ अपने अन्य रिश्तों को भी वक्त दें। इससे आपकी निर्भरता अपने पार्टनर पर कम होती है और आपके लिए अपनी भावनाओं पर भी काबू रख पाना आसान हो जाता है।

करें ध्यान व योग
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन नियमित रूप से ध्यान व योग का अभ्यास करने से भी व्यक्ति का मन शांत होता है और उसके लिए अपनी भावनाओं पर काबू रख पाना अधिक आसान हो जाता है। कई बार हम चाहकर भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं। लेकिन जब आप नियमित रूप से ध्यान व योग का अभ्यास करते हैं तो इससे आप खुद को अधिक शांत व समझदारी से अपने रिश्ते को हैंडल कर पाते हैं।

बेहतर हो कम्युनिकेशन
रिलेशन में किसी भी व्यक्ति के लिए अपने इमोशन्स को कण्ट्रोल कर पाना इसलिए भी मुश्किल होता है, क्योंकि उसके मन में एक असुरक्षा की भावना होती है। इसलिए, रिश्ते में इमोशन्स को कण्ट्रोल करने के लिए जरूरी होता है कि कपल्स के बीच कम्युनिकेशन बेहतर हो। जब आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं और कम्युनिकेट करते हैं तो इससे आप अपनी भावनाओं को भी बेहतर तरीके से एक-दूसरे के साथ साझा कर पाते हैं। जिसके कारण वे भावनाएं आप पर हावी नहीं होती हैं।

इमोशन्स को दें सही दिशा
जब आप रिश्ते अपने इमोशन्स पर कण्ट्रोल नहीं रख पाते हैं और अपनी भावनाओं के कारण अब आपके रिलेशन में प्रॉब्लम्स पैदा हो रही हैं तो ऐसे में आप कोशिश करें कि आप उन इमोशन्स को एक सही दिशा दें। मसलन, अगर आप हर वक्त अपने पार्टनर को अपने करीब रखना चाहते हैं, क्योंकि आपकी पूरी दुनिया उनके चारों ओर ही घूमती है तो ऐसे में आप खुद को भी थोड़ा व्यस्त रखने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
