Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मर्दों की ये बॉडी लैंग्वेज बताती हैं कि वे आपसे करते हैं बेहद प्यार
कहते हैं कि प्यार की कोई जुबां नहीं होती है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो वह सिर्फ आंखों में ही नहीं झलकता है, बल्कि व्यक्ति के हाव-भाव या यूं कहें कि बॉडी लैंग्वेज में भी बदलाव नजर आता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने मुंह से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज उनके दिल का हाल बयां कर देती है। ऐसे में सिर्फ उनकी बॉडी लैंग्वेज पर गौर फरमाकर भी आप उनके प्यार को पहचान सकते हैं।

अमूमन यह माना जाता है कि प्यार होने पर सिर्फ महिलाओं की बॉडी लैंग्वेज में अंतर आता है। जबकि ऐसा नहीं है। पुरूष भी अक्सर अपने प्यार का इजहार अपनी बॉडी लैंग्वेज से करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुरूषों से जुड़ी कुछ ऐसी ही बॉडी लैंग्वेज के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप उनके मन में छिपे प्यार का पता लगा सकते हैं-
अक्सर आपसे नजरें मिलाना
जब व्यक्ति के मन में किसी अन्य व्यक्ति के प्रति भावनाएं होती हैं, तो वह हरदम उसे निहारना चाहता है। अगर वह आपसे बात करते समय सिर्फ और सिर्फ आपकी आंखों में देखता है या फिर आपके करीब से गुजरते हुए वह आपको हर बार नोटिस करता है तो यह कहीं ना कहीं एक संकेत है कि वह आपको पसंद करने लगा है।
चेहरे पर एक मुस्कान छा जाना
जब पुरूष किसी महिला से प्यार करता है तो उसे अपनी आंखों के सामने देखकर मन में प्रसन्नता छा जाती है। ऐसे में ना चाहते हुए भी उसे सामने देखकर चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। इतना ही नहीं, जब पुरूष के सामने वह महिला आसपास होती है तो ऐसे में मन की प्रसन्नता चेहरे से झलक ही उठती है। यह मुस्कान नकली नहीं होती है और इसका अहसास कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है।
आपको पूरा ध्यान देना
अमूमन पुरूष किसी महिला की बात पर कम ही ध्यान देते हैं। अगर वे किसी से बात करते भी हैं तो ऐसे में उनका ध्यान कभी फोन पर तो कभी किसी दूसरी चीज पर होता है। लेकिन वहीं अगर पुरूष किसी महिला को पसंद करता है तो वे उसकी हर बात का ध्यान रखता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह उसकी परवाह करता है। इस स्थिति में पुरूष महिला की बातें बहुत गौर से सुनता है। वह खुद कम से कम बोलना चाहता है और उसे अधिक से अधिक सुनना चाहता है। हो सकता है कि आपका अधिक साथ पाने के लिए वह आपसे अधिक से अधिक बातें करना चाहें।
अनचाहे ही आपको प्रोटेक्ट करना
यह भी एक बॉडी लैंग्वेज साइन है, जो यह बताता है कि पुरूष किसी महिला को पसंद करने लगा है। यह कुछ छोटे-छोटे संकेत हो सकते हैं, जैसे कि जब आप चलते हैं तो वह खुद को आपके और ट्रैफ़िक के बीच में रखेगा या फिर बाहर निकलते समय दरवाज़े से टकराने से रोकने के लिए वह एक सहज प्रतिक्रिया देगा। वास्तव में, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पुरूष आपकी देखभाल करना चाहता है। वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आप सुरक्षित हैं, खासकर जब आप उसके साथ हों। जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसके लिए परवाह खुद ब खुद मन में पैदा हो जाती हैं और यह व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज में भी झलकती है।
टच करना
स्पर्श प्यार की एक अनुभूति है। जब पुरूष किसी महिला को पसंद करता है, तो ऐसे में वह उसके नजदीक आने की कोशिश करता है। हालांकि, वह महिला को गलत तरीके से स्पर्श नहीं करना चाहता। बस चलते-चलते हो सकता है कि वह महिला का हाथ पकड़ने की कोशिश करें या अनजाने ही वह उसके कंधों पर हाथ रख दें। उसके छूने में एक प्यार होता है, किसी तरह की कोई गलत इंटेशन नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
