Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
किसी लड़के को डेट करने से पहले जरूर चेक करें यह चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
रिश्तों का विज्ञान बहुत ही अलग होता है और उसे समझ पाना इतना भी आसान नहीं है। अमूमन देखने में आता है कि जब एक लड़की को कोई लड़का पसंद आता है तो बात आगे बढ़ाने से पहले वह अपनी बेस्ट फ्रेंड से उस बारे में डिस्कशन करती है या फिर ऐसी सहेली से सलाह लेती है, जो पहले से ही एक रिलेशन में हों। हो सकता है कि इससे आपको एक कपल रिलेशन के बारे में काफी कुछ पता चले, लेकिन वह जानकारी आपके रिश्ते के लिए भी काम करेगी, यह नहीं कहा जा सकता। क्योंकि हर व्यक्ति अलग होता है और इसलिए उसका रिश्ता भी दूसरों से हटकर होता है। हर व्यक्ति की अपनी रिश्ते से उम्मीदें व प्राथमिकताएं अलग होती हैं, इसलिए किसी अन्य व्यक्ति की सलाह पर किसी लड़के को डेट करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि आप पहले सामने वाले लड़के को जानें और उसकी क्वालिटी के बारे में पता लगाएं। अगर आपको लड़के में कुछ खास क्वालिटीज नजर आती हैं तो आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको किसी लड़के को डेट करने से पहले जरूर चेक करना चाहिए- कमिटमेंट में रूचि
आप जिस लड़के को डेट करने के बारे में सोच रही हैं, उसके साथ अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं और आप अपने रिश्ते को लॉन्ग टर्म रिलेशन बनाना चाहती हैं तो आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आपको यह जरूर देखना चाहिए कि आप जिस लड़के को डेट कर रही हैं, वह कमिटमेंट को लेकर डरता नहीं है और उसे आपको अपने जीवन का हिस्सा बनाने में कोई परेशानी नहीं है। कुछ लोग कमिटमेंट से घबराते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ता आखिरी में टूटता ही है और उस समय आपको सिर्फ दुख ही होता है। इसलिए इस चीज को पहले चेक करना आपके लिए बेहतर है।

ईगो लेवल
आत्मसम्मान और ईगो में एक बहुत छोटा फर्क होता है। अमूमन लड़के अपनी ईगो को अपना आत्मसम्मान समझ लेते हैं। इसलिए अगर आप किसी लड़के के करीब जा रही हैं तो यह जरूर देखें कि कहीं वह अंहकारी तो नहीं। ऐसे लड़के कभी भी एक हैप्पी रिलेशन को डेवलप नहीं कर पाते, क्योंकि उनके लिए सिर्फ उनकी खुशी और उनकी मर्जी ही सर्वोपरि होती है। ऐसे लड़के के साथ रिश्ते में बंधकर लड़की अपनी पहचान व खुशियां खो देती हैं।

दूसरों को सम्मान देना
एक रिलेशन में सिर्फ प्यार का होना ही काफी नहीं है, बल्कि जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को उतना ही सम्मान दें। इसके लिए आप यह देखें कि सामने वाला व्यक्ति दूसरों से कैसा व्यवहार करता है और उन्हें कितना सम्मान देता है। इससे आप काफी हद तक अंदाजा लगा पाएंगी कि भविष्य में आपका रिश्ता कैसा होगा।

सीक्रेट्स रखना
किसी के सीक्रेट्स जानना इतना भी आसान नहीं है। लेकिन फिर भी आप कुछ तरीकों से इसकी पहचान कर सकती हैं। दरअसल, ऐसे कई लोग होते हैं, जो दोहरी जिंदगी जीते हैं। वह किसी और के साथ डेटिंग कर सकता है या आपको डेट करते हुए किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप जिस व्यक्ति के साथ डेटिंग कर रही हैं, वह आपसे छिपाकर ऐसा कोई काम ना कर रहा हो। इसका पता लगाने के लिए आप उसके व्यवहार को नोटिस कर सकती हैं। मसलन, वह आपको भीड़ भरे रेस्तरां में ले जाने से बचता है या फिर वह हमेशा अपने फोन में लॉक रखता है और आपको दो मिनट के लिए भी फोन देखने नहीं देता तो यकीनन आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











