Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगी आप, अकेले रहने पर मर्द करते हैं ये अजीबोगरीब काम
आमतौर पर पुरुष अपने पार्टनर्स के सामने काफी सभ्य और शालीन बने रहते हैं। हर काम में अपनी राय तो देते ही हैं और साथ ही सलीके से उसे पूरा करने में मदद भी करते हैं। लेकिन जब उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड आसपास नहीं होती हैं तब वो क्या करते हैं इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते हैं। जानते हैं कि अपनी पार्टनर के न रहने पर पुरुषों को क्या क्या हरकतें करने में मजा आता है।

अपनी बॉडी को स्मेल करना
ये सुनकर आपको अजीब लग सकता है लेकिन पुरुष ऐसा करते हैं। वो अकेले में अपने आर्मपिट या फिर अपने अंडरवियर को सूंघते हैं।

टॉयलेट में बिताते हैं ज्यादा समय
ज्यादातर पुरुषों को टॉयलेट में ज्यादा समय लेने की आदत होती है। वहीं जब उनकी पार्टनर पास नहीं होती है तब वो इसका फायदा उठाते हैं और पॉट पर घंटों मोबाइल फोन के साथ इत्मिनान के साथ बैठते हैं।

देखते हैं उत्तेजित करने वाले कंटेंट
जैसे ही आप अपने घर से बाहर कदम रखती हैं, वैसे ही एकांत माहौल पाकर आपके पार्टनर उत्तेजित करने वाले कंटेंट को देखने लग जाते हैं। इस बात की भी संभावना है कि आपके वापस आने के बाद वो बेडरूम में आपको कुछ नए एक्सपेरिमेंट करने के लिए आईडिया दें।

रोना
हमारी सोसाइटी में पुरुषों का रोना बहुत गलत माना जाता है। उन्हें हमेशा अपने आंसू छिपाकर रखने पड़ते हैं। यदि आपके पार्टनर को कोई बात सता रही है और उन्हें रोने का मन है तो वो आपकी गैरमौजूदगी में ऐसा जरुर करेंगे।

आपके मेकअप आइटम्स चेक करना
आपके पार्टनर इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं कि आखिर आपकी मेकअप बॉक्स में कौन कौन से सामान है। इन सब की पड़ताल वो आपके न रहने पर करते हैं।

अलग और अजीब कॉम्बो फ़ूड ट्राई करना
आपके पार्टनर ने भले ही आपको अपने टेस्ट के बारे में आपको सच बताया हो। मगर आपके न रहने पर वो अलग अलग कॉम्बो ट्राई करने से पीछे नहीं हटते हैं। वो किचन के शेल्फ या फिर फ्रिज में बचे हुए खाने का कोई भी कॉम्बिनेशन बना सकते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
