Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Love Marriage Tips : लव मैरिज के लिए पैरेंट्स नहीं हैं तैयार ? तो बिना हर्ट किये ऐसे राज़ी करवाएं

वक्त तेजी के साथ बदल रहा है, लोगों की सोंच में भी काफी बदलाव हो रहा है, लेकिन भारत में जो शादी को लेकर जो विचार है उसमें खासा बदलाव नहीं हुआ है। खास तौर से लव मैरिज के मामलों में। आज भी इस लव मैरिज की जहां पर भी बात आती पैरेंट्स संस्कृति की दुहाई देने लग जाते हैं कि हमारे यहां इसका चलन नहीं है, जहां पर मां-बाप कहते हैं बच्चे वहीं शादी करते हैं। ओल़्ड स्कूल थॉट्स नहीं बदल रहे हैं। यही वजह है कि पैरेंट्स लव मैरिज के मामले में बच्चों को सपोर्ट नहीं करते हैं। अगर बच्चे जबरदस्ती भी करते हैं तो पैरेंट्स उनको इमोशनली ब्लैकमेल भी करने लग जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आपको थोड़ा सा समझदारी के साथ काम लेना होगा। यहां पर हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिससे आप अपनी लव मैरिज को अपने माता-पिता की खुशी के साथ अरैंज में बदल सकते हैं। यहां बता रहे हैं कि अपने परिवार को आप कैसे मना सकते हैं-

Love Marriage Tips : सही वक्त देखकर पैरेंट्स से बात करें-
आप अपने पैरेंट्स से बात करने के लिए सही मौके का इंतजार करें। जब उनका मूड अच्छा हो तब आप उसके बारें में बता सकते हैं, जिससे आप प्यार करते हैं। साथ ही उसके बैकग्राउंड, उसके पैरेंट्स, फैमली के बारें में जरूर बताएं। एक बात और यहां अपने पैरेंट्स कहना ना भूलें कि आप उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

Love Marriage Tips : धैर्य के साथ काम लेते हुए परिवार से बात करें
आप इस बात को जानते हैं कि आपके पैरेंट्स का नेचर कैसा है, वो कब, किस बात पर गुस्सा हो जाते हैं, तो उनसे बात करने के लिए आपको काफी ज्यादा पैशेंस से काम लेना होगा। क्योंकि घरवालों को राजी करना मतलब की भूंसे के ढेर से सूई खोजना जितना मुश्किल होता है। लेकिन अगर आपने धैर्य के साथ सारे काम किये तो आपकी तपस्या सफल हो सकती है। आप अपने घर में इस बात पर भी नजर बनाकर रखें कि कोई ऐसा मौका या खुशी वाले माहौल हो, जिसमें कोई जल्दी नाराज ना पाए, तब आप फटाक से अपने लव मैरिज करने की बात कह दें।

Love Marriage Tips : लड़की अपने बहन का ले सहारा-
अगर आपकी बहन के साथ बॉन्डिंग अच्छी है तो आप सबसे पहले उसे बताएं, उसे समझाएं, जिसके बाद वो धीरे-धीरे आपकी इस बात को पैरेंट्स को पुश करेगी, उनको अपनी तरह से समझाने की कोशिश करेगी, जो आप ना शायद उनको समझा पाएं। इसलिए बहन पर भरोसा करके उसे बात करने के लिए आगे करें।

Love Marriage Tips : अपने पार्टनर और उसके परिवार वालों की तारीफें करें-
आप अपने परिवार को इस बात से कंन्वेंस करें कि आपका पार्टनर कितना अच्छा है, साथ ही उसके परिवार के बारें में भी बताएं, परिवार के सदस्य क्या काम करते हैं, उनका समाज में स्थान क्या है। उनकी अच्छाईयां बताते हुए ही आप अपने पैरेंट्स से पार्टनर के परिवार से मिलने के लिए मनाना शुरू करें।

Love Marriage Tips : दोनों परिवारों की मुलाकात करवाएं
आप अपने पैरेंट्स और अपने पार्टनर के परिवार की एक मुलाकात जरूर करवाएं। जिससे दोनों परिवार एक दूसरे को जान और समझ सकें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका पार्टनर भी मुलाकात के दौरान मौजूद हो।
नोट - यहां बताए गये प्वाइंट्स से इस बाक का खयाल रखें कि आपको इसके लिए बहुत सारा धैर्य चाहिए। लव मैरिज की मंजूरी के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
