Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सेक्स के दौरान आपकी ये छोटी छोटी बेवकूफियां पार्टनर का रोमांटिक मूड कर देती है चौपट
शारीरिक सबंध बनाना इंसानी जरुरत में शुमार है। खुशहाल दांपत्य जीवन में सेक्स अहम रोल निभाता है। मगर इंटिमेट रिलेशन बनाना चुटकियों का काम नहीं होता है। अगर आप अपने पार्टनर को इसका सुखद अनुभव देना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
ऐसा जरुरी नहीं है कि व्यक्ति हर काम में परफेक्ट हो। अभ्यास करते रहने के बाद ही उसमें परफेक्शन आता है और यही बात शारीरिक सबंध बनाने को लेकर भी लागू होती है। कई बार जाने अनजाने में ही सही ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो आपके पार्टनर का रोमांटिक मूड पूरी तरह से बर्बाद कर देती है। आप भी चेक कर लें यहां दी गई लिस्ट और देखें ये गलतियां आप तो नहीं करते हैं।

बीच में काम याद दिलाना
महिलाओं के दिमाग में हर समय घर-गृहस्थी से जुड़ी चीजें चलती रहती हैं। अगर इंटिमेट रिलेशन के समय आप अपने पार्टनर को बिजली बिल, इंटरनेट बिल, किचन में खत्म हुई चीजों की लिस्ट याद दिलाती हैं तो ये काम छोड़ दें। आपके इन सवालों को सुनकर पार्टनर का मूड जरूर ऑफ हो जाएगा। आप दोनों दिनभर अपने अपने कामों में व्यस्त रहने के बाद कुछ अच्छे पल साथ बिताने आए हैं। ऐसे में आप सिर्फ रोमांस की तरफ ध्यान दें।

टाइट फिटिंग के कपड़े
यदि आप बेड पर टाइट कपड़े पहनकर जाते हैं तो रोमांस के समय इसे उतारने में आपके पार्टनर को गुस्सा आ सकता है। इससे उनका रोमांटिक मूड बर्बाद हो जाएगा इसलिए इंटिमेट पलों के लिए आप हल्के और ढीले कपड़े ही पहनें।

बदबूदार और गंदे अंडरगारमेंट्स
ये आपके पार्टनर की फैंटसी ही नहीं बल्कि हाईजीन के हिसाब से भी बेहतर होगा की आप अपने अंडरगारमेंट्स साफ़ रखें। आपके इनरवियर को देखकर पार्टनर का रोमांच बढ़ना चाहिए। मगर यदि आपके अंडरगारमेंट्स गंदे और बदबूदार होंगे तो आपके पार्टनर का मूड खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, हाईजीन का ध्यान न रखने के कारण संक्रमण का खतरा भी रहता है।

बेड पर बिखरा सामान
घर में साफ़-सुथरा और सलीके से लगा बिस्तर देखकर सबका मन खुश रहता है। लेकिन यदि आप अपने बेड पर दुनियाभर का तामझाम फैला कर रखते हैं तो इससे आपके पार्टनर नाराज हो सकते हैं। अचानक नॉटी हरकतें करने के दौरान यदि आपके पार्टनर को कोई सामान चुभ गया तो सारी नाराजगी आप पर निकल सकती है। यदि आप उन पलों के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं चाहते हैं तो रोज अपने बेड को सलीके से लगाएं।

रोमांस के समय सेल्फी
कई लोगों की ये आदत होती है कि वो हर अच्छे पल को अपनी याद के तौर पर संभालकर रखने के लिए फोटो या वीडियो ले लेते हैं। मगर हो सकता है आपकी इस हरकत से आपके पार्टनर चिढ़ जाएं। इसका असर आपके लव सेशन में भी पड़ सकता है इसलिए अपनी इस आदत के बारे में जरूर सोचें।

दूसरों का उदाहरण देना
यदि आप में लव मेकिंग के दौरान दूसरे कपल्स से तुलना करने की आदत है तो इसे सुधार लें। किसी भी पार्टनर को इस तरह दूसरे लोगों से तुलना करवाना पसंद नहीं होता है। इसका आपकी सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ेगा।

इंटिमेट पल में बाथरूम चले जाना
आपके पार्टनर रोमांस के फुल मूड में हैं और इस समय आप उठकर बाथरूम चले जाएं, ये उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। नेचर कॉल का आना गलत नहीं है लेकिन आप बेड पर जाने से पहले वॉशरूम होकर जाएंगे तो इस स्थिति से बच सकते हैं।

रोक-टोक करना
हो सकता है आज आपके पार्टनर कुछ नया करने के मूड में हों। मगर बीच बीच में आपके सवाल और टोका-टाकी उनका पारा गरम कर सकता है। आप इंटिमेट पलों को एंजॉय करना सीखें।



Click it and Unblock the Notifications
