Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: महिलाओं की ये 6 खासियतें पुरुषों को आती है बहुत पसंद, हर लड़की जानें
क्या आपने ये कभी सोंचा है कि पुरुष महिलाओं में ऐसा क्या देखते हैं कि वो उनको अपनी जीवन संगनी बना लेते है। वो क्या क्वालिटीज़ होती हैं जो एक लड़का, लड़की में देखता है। आपने ये अक्सर फिल्मों और टीवी पर भी देखा होगा कि एक लड़की बाइक चला रहे लड़के के पास से गुजरती है तो बस लड़का उसको निहारता ही जाता है, फिर वो आगे जाकर कहीं टकरा भी जाता है। ये तो बात फिल्मों की है लेकिन असल जिंदगी में भी लड़के, लड़कियों में कुछ ऐसी खासियतें तलाशते हैं, जिससे उनको लगता है कि ये वहीं लड़की है, जिसके साथ वो अपना पूरा जीवन बिता सकता है। आइये जानते हैं कि पुरूष महिलाओं में क्या खासियतें तलाशते हैं, इसमें साइंस को भी साथ में लेते हैं-

Relationship Tips: पुरूष महिलाओं के बालों को निहारते हैं
पेंटीन शैंपू कंपनी के एक सर्वे से इस बात का पता चलता है कि पुरूषों की नजर सबसे पहले महिलाओं के बालों पर जाती है। महिलाओं के खुले और लहराते हुए बाल पुरुष काफी नोटिस करते हैं। स्टडी के अनुसार, 74 फीसदी पुरुष, महिलाओं के बालों की वजह से गौर से देखते हैं।

Relationship Tips: लड़की की काइंडनेस अट्रैक्ट करती है
पुरुष उन महिलाओं को खास पसंद करते हैं जो दानशील, दूसरों के बारें में सोचने वाली, दयालु होती हैं। कहते हैं जो शख्स दयालु और काइंडहार्ट होता है, उसके चेहरे पर अलग ही चमक होती है। इस तरह की महिलाएं अपने दिल से प्यार करती हैं। ऐसी महिलाओं के साथ एक पुरुष शादी करने के लिए तुरंत तैयार रहता है।

Relationship Tips: सुसंगत लड़की पसंद करते हैं लड़के
ये बात सभी जानते हैं कि आप किसी के सामने बहुत वक्त तक नकली नहीं बने रह सकते। कभी ना कभी आपकी असलियत सामने आ जाती है। इसलिए पुरूष ऐसी लड़कियों को पसंद नहीं करते जो फेक होती हैं। उनको अपनी जिंदगी में एक ऐसी लड़की चाहिए होती है जो नकली ना हो। जब लड़का और लड़की काफी वक्त साथ बिता लेते हैं तो उनको इस बात का पता चल जाता है कि सामने वाला फेक है या नहीं।

Relationship Tips: परिवार को साथ लेकर चलने वाली
हर पुरुष एक ऐसी महिला को अपने जीवन में लाना चाहता है जो उसके साथ-साथ उसके परिवार को भी अहमियत दे। दोस्तों और परिवार के साथ एक मजबूत और हेल्दी रिलेशन बनाने के गुण की हर कोई तारीफ करता है।

Relationship Tips: लड़की उसके जैसे समान वैल्यू रखती हो
आप की पर्सनालिटी आपकी परवरिश का दर्पण होती है। जिनको आप महत्वपूर्ण पाते हैं और जिनको नहीं नहीं पाते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कोई शख्स कितना सुंदर है। लेकिन उसके वैल्यू महत्वपूर्ण होती है। जो उसकी पर्सनालिटी से झलकती है।

Relationship Tips: कपड़ों पर 26 फीसदी पुरुष करते हैं गौर
ये बात स्टडी से पता चली है कि लड़के लड़कियों के कपड़ों को सबसे ज्यादा गौर करते हैं। लड़की के अच्छे और साफ सुथरे कपड़े उनको पसंद आते हैं। अगर किसी महिला ने चमकीले कलर के नीट एंड क्लीन कपड़े पहने हैं तो पुरुष उसको ज्यादा देखते हैं।

Relationship Tips: क्या है इस आकर्षण की वजह
पुरुष और महिला एक दूसरे के साथ जीवन बिताते हैं, प्रकृति ने भी इसी लिए महिला और पुरूष को बनाया है। लेकिन पर्सनालिटी की बात की जाए तो पुरुष बाहर से सख्त और गुस्से वाले नजर आते हैं, वो दिल से सॉफ्टी होते हैं। ऐसे लोगों को प्यार की एक थपकी की जरूरत होती है। इसीलिए उन्हें संवेदनशील महिलाएं पसंद आती हैं। जो उनके दूसरे रूप को देख सकें। उनको पैंपर कर सकें। जिसमें वो उनके साथ मजबूत और सुरक्षित महसूस कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
