Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
K या इन चार अक्षरों से शुरू होता है नाम तो मिल सकती है गुस्सैल बीवी
गुस्से में इंसान अपने सोचने समझने की क्षमता खो बैठता है। गुस्से में इंसान को ये पता नहीं रहता है कि वो क्या कर रहा है। लोग अपने बढ़ते पारे को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और इस कारण कई जिंदगियां बर्बाद भी हो जाती हैं। गुस्से की वजह से कई बार पति पत्नी के रिश्ते में भी दूरियां आने लगती हैं।

अगर आपकी पत्नी का स्वभाव ही गुस्सैल हो तो हर मामले को बहुत शांत तरीके से निपटाने की जरूरत है। उनका क्रोध बढ़ जाने पर आप अपना आपा खोने से बचें वरना स्थिति काफी खराब हो सकती है। आज कुछ ऐसे नाम वाले लड़कों के बारे में जानते हैं जिन्हें अकसर गुस्सैल पत्नी मिल जाती हैं।

जिनका नाम K अक्षर से शुरू होता है
अकसर देखा गया है कि इस नाम वाले पतियों को गुस्सा और झगड़ा करने वाली बीवी मिलती है। इनकी बीवी दूसरों का पक्ष नहीं सुनती है और स्वयं ज्यादा बोलती हैं। ये चाहती हैं कि पति इनकी उंगलियों पर नाचें। इनकी पत्नी अपने बातूनी तथा गुस्सैल स्वभाव पर नियंत्रण नहीं कर पाती हैं और इस वजह से इनके परिवार में वाद-विवाद होते रहते हैं।

पति का नाम शुरू होता हो M से
M अक्षर से शुरू होने वाले पुरुषों की बीवी भी गुस्सा करने के मामले में काफी आगे होती हैं। ये गुस्से में लाल पीली हो जाती हैं। ये अपना गुस्सा नाक पर लिए बैठती हैं। छोटी सी बात पर भी ये तमतमा जाती हैं। इन्हें देखकर लगता है कि ये गुस्सा होने का बहाना तलाशती रहती हैं। कई मौकों पर इनका गुस्सा पति के बर्दाश्त से बाहर हो जाता है जो इनके रिश्ते में दरार का कारण बनता है।

पति का नाम शुरू होता हो P से
जिन मर्दों का नाम P से शुरू होता है उन्हें अकसर जिद्दी स्वभाव की बीवी मिलती है। ये महिलाएं चाहती हैं कि हर काम इनकी मर्जी से हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें गुस्सा करने की एक बड़ी वजह मिल जाती है। पारा चढ़ जाने पर वो किसी की भी नहीं सुनती हैं। ये शादीशुदा जीवन में तनाव पैदा करता है।

पति का नाम शुरू होता हो R से
जिन पुरुषों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, उन्हें अकसर ऐसी जीवनसंगिनी मिलती है जो स्वभाव से गुस्सैल होने के साथ चालाक भी होती हैं। कई बार ये अपनी बात मनवाने के लिए भी गुस्सा हो जाती हैं। ये सामने वाले शख्स के मन में डर पैदा करने के लिए भी गुस्से का सहारा लेती हैं।

पति का नाम शुरू होता हो Y से
आमतौर पर इस नाम के आदमी की पत्नी का गुस्सा बहुत ज्यादा खतरनाक होता है। ये बहुत ज्यादा ड्रामेबाज होती हैं। इनके गुस्से की खबर पूरे मोहल्ले वालों को हो जाती है। गुस्से में आकर ये पूरा घर सिर पर उठा लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
