Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Relationship Tips: महिलाओं से बातचीत करते समय न करें ये गलतियां, वर्ना पड़ेगा पछताना

मर्दों के बारें में ये अक्सर कहा जाता है कि वो कितने भी स्मार्ट बन जाएं, हैंडसम हंक हों, लेकिन जब महिलाओं से बात करने की बात आती है तो यहां पर मात खाने लगते हैं। लड़कियां दिखने में स्मार्ट लड़कों को भी घास नहीं डालती हैं और उनके किनारे से चली जाती हैं। क्योंकि यहां पर पर मर्दों में एक चीज की कमी होती हैं और वो है बात करने का ढंग और लहज़ा। ये दोनों ही किसी भी लड़की से बात करने और उसे इंप्रेस करने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। एक बार किसी लड़की के सामने आपकी जो छवि बन गई वो हमेशा रहती है, बहुत कम ही ऐसा होता है कि जब आप महिलाओं की बनाई इमेज से बाहर आ जाएं और वो आपके बारें में दूसरी तरह से विचार करने लगे। इसलिए लड़कियों से बात करने और उनको अट्रैक्ट करने से पहले आपको कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए, जो लड़कियों को नापंसद हैं और उनके लिए वैल्यू नहीं करती हैं। आइये जानते हैं कि वो कौन कौन सी गलतियां हैं जो आप महिलाओं से बात करते समय करते हैं और आपके लिए वो मिस्टेक हर्डल बन जाती हैं-

Relationship Tips: सबसे अहम है बात करने की तरीका-
लड़के जब लड़कियों से बात करते हैं तो उनकी टोन और लहजें में मुलायमियत होनी जरूरी है, लेकिन अगर आप किसी लड़की से सख्त टोन में और गुस्से वाले लहजे में बात करते हैं तो लड़की को ये बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। लड़कियों से बात करने का एक तरीका होता है, जिसमें आप उनसे इज्जत, तमीज के साथ बात करें। इससे लड़कियां इंप्रेस भी होती है और आपके बारें में अच्छी सोंच रखती हैं। जब किसी लड़की से पहली बार मुलाकात कर रहे हों तो अपने बात करने के लहजे से अपना इंप्रेशन बनाएं।

Relationship Tips: लड़की की बातों को सुनना
लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता है कि कोई उनकी बातों को सुनने का दिखावा कर रहा है। अगर वो आपसे बात कर रही हैं तो ये लाजिम है कि आप उनकी बात को गौर से सुनें और उनके सवालों के जवाब भी दें। जब तक आप उनको सुनेंगे नहीं तक तक आप उनकी बातों को भी समझ नहीं पाएंगे, अगर बीच में उन्होंने आप से कुछ पूछा लिया और आप जवाब ना दे पाएं तो फिर ये आपके लिए बेहतर नहीं है। लड़की उसी वक्त वहां से उठकर चली जाएगी। साथ ही आपका इंप्रेशन भी अच्छा नहीं पड़ेगा। वहीं आपको भी उनसे उनकी पसंद को लेकर सवाल पूछने चाहिए, अगर वही आपसे सबकुछ पूछती जाएंगी तो ये भी सही नहीं हैं।

Relationship Tips: लड़की की तारीफ सोंच-समझकर करना
जब आप लड़की से बातचीत कर रहे हों और इसी बीच आप उनकी तारीफ करें तो बहुत सोंच विचार करके ही तारीफ करें। लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है, लेकिन वो फेक तारीफ भी समझ जाती हैं, कि आप उनकी झूठी तारीफ कर रहे हैं। इसलिए तारीफ करने से पहले सोंच लें, फिर उसके बाद ही तारीफ करें। लड़की की झूठी तारीफ से आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है। लड़कियों को ऐसे लड़के अच्छे लगते हैं जो उनकी तारीफ तो करें लेकिन पूरी इमानदारी के साथ।

Relationship Tips: एक्स्ट्रा केयर दिखाने वाले लड़के
लड़कियों को ऐसे लड़के चिपकू लगने लगते हैं, उनको लगता है कि लड़का उनको लेकर काफी सेंसटिव हो रहा है। वो इस तरह के पार्टनर नहीं चाहती हैं। वो चाहती है कि पार्टनर उनकी केयर तो करे, लेकिन एक हद में। जबरदस्ती की केयर उनको बिल्कुल नहीं भाती है।

Relationship Tips: आई कांटेक्ट है जरूरी
जब आप किसी लड़की से बात करें तो आई कॉन्टेक्ट बहुत जरूरी है। आप उसकी आंखो में देखकर बात करें। अगर आप इधर उधर देखना शुरू करते हैं तो ये आपका इंप्रेशन खराब कर देता है। लड़की आपके बारें में अच्छा विचार नहीं करेगी। वो यही सोचती है कि आप उसके शरीर को देख रहे हैं या फिर उसकी बातें आपको अच्छी नहीं लग रही हैं। आंखों से आंखे मिलाकर बात करने से कॉन्फिडेंस आता है। साथ ही लड़की को ये भी समझ आ जाता है कि आपके दिल में उसके लिए क्या है।



Click it and Unblock the Notifications
