Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
खूबसूरत और रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों के डेस्टिनेशंस, जहां कपल्स को एक बार जरूर जाना चाहिए
घूमना किसे पसंद नहीं होता है। लाइफ में नयापन लाने और दिमागी सुकून के लिए भी ट्रेवलिंग करना बहुत जरूरी है। कपल्स को अपनी डेली रूटीन से वक्त निकाल कर कहीं ना कहीं घूमने की प्लानिंग जरूर करनी चाहिए। वहीं अगर आप बॉलीवुड लवर हैं तो आप ने फिल्मों और गानों में जो खूबसूरत लोकेशन्स देखी हैं वहां पर आप जरूर जा सकते हैं, जिसमें घूमने के साथ ही रोमांस का भी तड़का लगा हो। इसके साथ जो आपको मेंटली सुकून मिलेगा उसकी तो बात ही अलग है। यहां पर हम उन बॉलीवुड फिल्मों और गानों की लोकेशन के बारें मे बता रहे हैं, जो आपके फेवरेट हैं और आप वहां पर जानें की प्लानिंग आराम से कर सकते हैं। जहां पर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकें, रोमांस की आग जला सकें-


आपको रणबीर-दीपिका की जोड़ी वाला गाना मटरगश्ती और फिल्म तमाशा तो याद ही है ना और साथ ही फिल्म में दिखाए गये सीन को देखकर आपके मुंह से बस वाऊ निकला होगा। फिल्म के सीन कोर्सिका के हैं जो फ्रांस में मौजूद है। यहीं की खूबसूरत लोकेशन का यूज इस फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया। आप यहां पर घूम सकते हैं, मजे कर सकते हैं।


फिल्म दिलवाले का गाना गेरुआ तो सबकी पसंद बना रहेगा। लेकिन जहां पर ये फिल्माया गया है वो भी काफी खूबसूरत डेस्टिशन है। आइसलैंड काफी मन को मोह लेने वाली जगह है। आपको आइसलैंड जरूर घूमना चाहिए। यहां के खूबसूरत पहाड़, ग्लेसियर, यहां की योरोपियन स्टाइल वाले वास्तुकला को जरूर देखना चाहिए, काफी रोमांटिक प्लेस है।



Click it and Unblock the Notifications
