Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Opposites Attract : किसी को डेट करने के 5 रीजन जो आपके जैसा बिल्कुल भी नहीं है

ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि उनके ऐसे इंसान से प्यार हो जाता है, जो उनके जैसा बिल्कुल भी नहीं होता है। मतलब कि वो उसकी पर्सनालिटी के अपोजिट होता है। जैसे कि आपको पार्टी करना पसंद है लेकिन आपके पार्टनर को बिल्कुल भी नहीं पसंद है, आप को चाइनीज खाना पसंद है तो उसे थाई खाना, इसी तरह के और भी कई सारी अपोजिट बातें होती हैं, जो एक दूसरे से बिल्कुल भी नहीं मिलती है। लेकिन फिर भी दोनों एक साथ होते हैं। अगर आपको भी किसी ऐसे इंसान से प्यार हो गया है जो आपसे बिल्कुल जुदा है तो आपको बिना किसी झिझक के उसे प्रपोज कर देना चाहिए, क्योंकि इस तरह के कॉम्बीनेशन वाले कपल की लाइफ काफी मजेदार होती है। क्योंकि आप दोनों एक साथ होकर कई ऐसी चीजें भी कर सकते हैं, जो सेम पर्सनालिटी वाले कपल्स नहीं करते हैं। तो आइये जानते हैं कि अपोजिट पर्सनालिटी की लड़की या लड़के को आप डेट करते हैं तो इससे आपको और आपके पार्टनर को फायदे क्या क्या होंगे-

Relationship Tips: आप दोनों कभी एक दूसरे से बोर नहीं होंगे-
खुद से अपोजिट को डेट करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप कभी बोर नहीं होंगे। क्योंकि दोनों की पसंद अलग-अलग हैं। शौक अलग-अलग हैं। इसलिए आप दोनों ही हमेशा नई चीजे सीखनें, नये तरह के फूड, एक दूसरे से अपनी अपनी फील्ड के बारें में बात करना, उनकी पसंद के प्लेसेस पर घूमने जाना। ये सब आपके लिए एक नया एक्सपीरियंस होता है। जो आप दोनों के रिश्तें को मजेदार बनाता है।

Relationship Tips: बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम साथ होगा
जब भी आप किसी तरह की परेशानी में हो, या अपने आप को कमजोर महसूस करते हों तो इसमें आपका साथ आपका पार्टनर देगा। हो सकता हो कि उसे पता ना हो कि आप कैसे खुश हो सकते हैं, लेकिन वो आपकी खुशी के लिए हर वो काम करेगा, जिससे की आप खुश हो जाएं, अपने चेहरे से उदासी को फेंक दें। आपकी खुशी के लिए वो अपने काम को छोड़कर आपको खुश करने में लग जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी भी वो आपको जानने की कोशिश कर रहा है। जैसे की आप उसके साथ करते हैं। ऐसे लोगों को अगर अपने पार्टनर की पसंद का कुछ नहीं आता है तो जी जान से उसे सीखने में लग जाते हैं। और उसमें फरफेक्ट हो जाते हैं। क्योंकि उसे आपके चेहरे पर मुस्कान लानी है।

Relationship Tips: आप दोनों के झगड़ने का तरीका भी अलग होगा
जैसे की आप को आराम से बात करना पसंद हैं तो आपके पार्टनर को ऊंची आवाज में बात करना। लेकिन जब आपका पार्टनर ज्वालामुखी बना होता है तो उसे कूल आप ही करते हैं। आप उसे नॉर्मल करने में मदद करते हैं। उसे समझाते भी आप ही हैं। आप दोनों का मिजाज़ अलग अलग है तो ऐसे में एक दूसरे को आप आराम से टैकल कर सकते हैं।

Relationship Tips: अलग-अलग पसंद
आपको रोमांटिक मूवी पसंद है तो आपके पार्टनर को रैम कोम मूवी अच्छी लगती है, आपको ब्लैक कॉफी पसंद है तो चाय उसकी फेवरेट है। उसे साफ सफाई पसंद है तो आपको ये ज्यादा पसंद नहीं है। पसंद भी अलग अलग होने से आपको नई-नई चीजें करने को और देखने को मिल जाती है। नई चीजों का भी पता चलता है, जिसके बारें में आप पहले से नहीं जानते थे।

Relationship Tips: अलग-अलग जगहों पर ट्रैवल करना-
आपको पहाड़ पसंद है तो आपकी पार्टनर को सी-बीच, आपको मॉन्यूमेंट देखना पसंद है तो पार्टनर को ज़ू जाकर एनिमल्स को देखना अच्छा लगता है। इसलिए से आप उनकी पसंद और वो आपकी पसंद के प्लेसेस घूमते हैं इंज्वाय करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











