Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
महिलाओं के लिए आसान नहीं होता इंटिमेट रिश्ता, हर दसवीं महिला झेलती है दर्द
शारीरिक संबंध बनाना हर बार सुखद हो, ऐसा जरूरी नहीं है, खासतौर से महिलाओं के लिए ये कई बार आनंददायक नहीं होता है। ब्रिटेन में हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक हर दस में से एक महिला के लिए सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाना दर्दनाक होता है।

इस सर्वे में करीब सात हजार महिलाओं को शामिल किया गया जिनकी उम्र 16 से 74 साल की थी। ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑब्स्ट्रिक्स एंड गायनेकॉलॉजी में ये सर्वे छपा है। इस अध्ययन के मुताबिक दस में से एक महिला को सेक्स के दौरान होने वाले दर्द की वजह डायसपारुनिया मानी गयी।

किस उम्र की महिला को होती है ज्यादा दिक्कत
महिलाओं में ये परेशानी होना आम बात है और ये ज्यादातर 50 साल से ज्यादा की उम्र की महिलाओं में देखने को मिलती है। मगर इनके आलावा 16 साल से लेकर 24 साल की महिलाएं भी इससे प्रभावित नजर आती हैं। डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं को होने वाली इस तकलीफ का चिकित्सकीय उपचार मुमकिन है।

क्या है इस दर्द का कारण
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कई महिलाओं के लिए ये अनुभव अच्छा नहीं रहता और उन्हें दर्द महसूस होता है। इस दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे वैजाइनल ड्राइनेस, रफ सेक्स, फिजिकल होते समय चिंतित नजर आना और शारीरिक संबंध बनाते समय एंजॉय ना कर पाना। इंटिमेट रिलेशनशिप में दर्द महसूस करने के बाद महिलाओं में अलग अलग तरह का शारीरिक और मनोचिकित्सीय असर भी होता है। ये महिलाएं भावनात्मक रूप से भी प्रभावित महसूस करती हैं।

संतुष्ट नहीं हो पाती महिलाएं
इस सर्वे की मदद से ये जानने में मदद मिली कि महिलाएं दर्द के डर की वजह से संबंध बनाने से ही कतराती हैं। इस सर्वे में शामिल होने वाली एक महिला जिनकी उम्र 62 वर्ष थी, उनके मुताबिक 40 साल की उम्र से ही उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह से उनकी सेक्सुअल लाइफ प्रभावित रही। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने अपने डॉक्टर से सलाह ली। अब वो इस बात पर जोर देती हैं कि हर महिला को इसकी जानकारी होनी चाहिए की इस समस्या का इलाज संभव है। 50 साल की उम्र के बाद सबकुछ खत्म नहीं हो जाता है। ऐसी महिलाओं की कमी नहीं है जो इस मुद्दे पर बात करने से बचती हैं। इस सर्वे में हिस्सा लेने वाली एक तिहाई महिलाओं की मानें तो वे इन सबसे संतुष्ट नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
