Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Women’s Day: आज अपनी गर्ल गैंग के साथ करें हैंग आउट, प्लानिंग के कुछ खास टिप्स चेक करें

आज महिलाओं का खास और उनका दिन है, आज विमेंस डे है, तो इस दिन को आप अपने लिए कुछ स्पेशल बना सकती है, जो आपको हमेशा यादगार रहे। आप आज के दिन अपने गर्ल गैंग के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकती हैं। वैसे तो आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाती हैं, लेकिन आज इस खास दिन के लिए कुछ स्पेशल फ्रेंड्स जो आपकी लाइफ में बहुत माइने रखती हैं, उनके साथ जा सकती है, जिसमें आपकी बेस्ट फ्रेंड, आपकी बहन या फिर आपकी ननद, या भाभी के साथ प्लानिंग कर सकती है। इस दिन को मोमेरेबल बनाने के लिए हम यहां आपको कुछ टिप्स भी दे रहे हैं जिससे आपको मदद मिलेगी अपनी प्लानिंग करने में तो फिर आगे बढ़ते हैं और प्लानिंग करते हैं आपके गर्ल गैंग के साथ बाहर घूमने और मजे करने की.. अगर आप दिल्ली और एनसीआर में रहती हैं तो इसके आसपास के घूमने की जगह आपको बता रहे हैं, जिससे कि आप रात तक घर भी पास आ जाएं और घरवालों को टेंशन भी ना हो..

Women’s Day: मानेसर
दिल्ली के आसपास आप मानेसर जा सकते हैं। मानेसर आज एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब है, जो अपने खूबसूरत दृश्यों के साथ ही फेमस ढाबों के लिए भी जाना जाता है। जहां पर घूमते हुए मजेदार खानों का स्वाद भी चख सकती हैं।
सोहना
आप हरियाणा के गुरूग्राम तो जाते ही है तो इस बार आप सोहना जाएं, जो एक पर्यटन स्थल के रूप में फेमस है। यहां पर आपको झीले, खंडहर महलों के नजारे दिख जाएंगे जो कापी मनमोहक है। आप अपने गर्ल गैंग के साथ दमदमा झील या सोहना झील के आसपास पिकनिक मना सकती हैं।

Women’s Day: ओखला पक्षी अभयारण्य
आप नाएडा का ओखला पक्षी अभयारण्य जा सकती हैं, जहां पर आपको कई तरह के पक्षियों के संग मुलाकात होगी।बेयर पोचार्ड, सफेद दुम वाले गिद्ध, बैकाल टील, कॉमन रेडशंक, लेसर एडजुटेंट, ब्लू थ्रोट, सारस क्रेन व और भी बहुत सारे पक्षी आपको यहां दिल जाएंगे।
गुरुग्राम शॉपिंग सेंटर
वहीं अगर आप एक साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रही हैं तो गुरुग्राम शॉपिंग आपके लिए बेस्ट हैं। यहां आपको 80 से भी शॉपिंग मॉल मिलेंगे। शॉपिंग के साथ ही आप एडवेंचर पार्क, रेस्टोरेंट में खाना-पीना भी खा सकते हैं।

Women’s Day: चोखी ढाणी
आप दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित चोखी ढाणी भी अपनी गैंग के साथ घूम सकती हैं, जहां पर आपको राजस्थानी स्वाद चखने को मिलेगा। इसके साथ ही आप ऊंट की सवारी, राजस्थानी पारंपरिक डांस के साथ और भी कई तरह की एक्टिविटी का हिस्सा बन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications