Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Relationship: ‘पॉकेटिंग इन रिलेशनशिप’ कर देती है आपको खोखला, जानिए ये क्या है और इससे कैसे बचें

कई बार ऐसा होता है कि आप एक रिश्ते में होते हुए भी अकेला महसूस करते हैं। खुद में एक खालीपन आने लग जाता है। लेकिन आपको अहसास नहीं हो पा रहा होता कि आपके साथ हो क्या रहा है। इसे ही 'पॉकेटिंग इन रिलेशनशिप' कहते हैं। लेकिन रिलेशनशिप में पॉकेटिंग क्या है? इसको जनाते हैं। ऐसे रिश्ते में आप अपने पार्टनर के साथ होते तो हैं लेकिन आपका पार्टनर आपके साथ के रिश्ते को किसी के सामने स्वीकार नहीं करता है। दूसरे के सामने अंजान बन जाता है। जो आपको अंदर से खाली करता चला जाता है। आप को उस वक्त काफी ज्यादा बुरा लगता है कि जब आपका पार्टनर अपने किसी दोस्त से मिलता है और आप साथ होती हैं, लेकिन वो आपको अंजान बता देता है, वो अपने और आपके रिलेशन को किसी को नहीं बताना चाहता है।

रिलेशनशिप आपको मेंटल स्ट्रेस की ओर लेकर जाएगा
अगर आपके साथ भी आपका पार्टनर कुछ ऐसा ही कर रहा है तो ये आपको मेंटल स्ट्रेस की ओर लेकर जाएगा, आपका बहुत ज्यादा सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि ऐसे पार्टनर आपको बेवकूफ भी बनाते हैं, साथ ही वो आपको अपनी किसी मजबूरी के बारें में बता कर आपको अफने रिश्ते में कैद कर लेते हैं। लेकिन इस तरह का रिश्ता आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आप खुद की नापसंद करने लग जाएंगी, आत्मविश्वास आपका खोने लगेगा।

आपका पार्टनर आपको किससे और कैसे मिलवाता है, ये जानें
रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले आपको ये देखना होगा कि आपका पार्टनर सिर्फ अपने दोस्तों या किसी अन्य से भी आपको देखकर अंजान बन जाता है या फिर वो उसने अपने भाई- या बहन को आपके बारें में बताया हुआ है। अगर उसने ऐसा किया है तो आपको एक मौका उसको देना चाहिए। हो सकता है कि दोस्तों को किसी वजह से ना बताया हो, लेकिन अगर अपने परिवार के सदस्यों को बताया है तो वो आपके साथ रिलेशनशिप में सीरियस है।

परिवार के सदस्यों को आपके बारें में बताया है या नहीं
लेकिन अगर वो कभी भी अपने परिवार से संबंधित कोई बात नहीं करता या फिर उनसे मिलाने की बात नहीं करता तो ये आपके लिए एक बड़ा इशारा है कि वो आपको धोखा दे रहा है। फिर भी अपने रिश्ते को थोड़ा सा वक्त दें और ये देखें की वो रिश्ता कब तक छुपा रहा है। इसके बाद तो आप खुद ही समझदार हैं, क्या करना है फैसला आप ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
