Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
रिलेशनशिप के लिए लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं अधिक उम्र वाले मर्द?
जब किसी से सच्चा प्यार होता है तब उसकी उम्र या कोई और कारक आपको परेशान नहीं करती है। यह ज़रूरी नहीं कि हमें अपना जीवनसाथी हमारी ही उम्र का मिलें। उम्र में दो तीन साल का अंतर तो सामान्य सी बात होती है पर इससे अधिक का अंतर समाज और परिवार के लिए स्वीकार करना मुश्किल होता है। इन दिक्कतों के बावजूद आज के समय में लड़के-लड़कियां उम्र को दरकिनार करके प्यार कर रहे हैं। बॉलीवुड हो या खेल जगत या फिर आज की मॉडर्न सोसाइटी, महिलायें अपने से अधिक उम्र के पुरुषों के लिए आकर्षित होती हैं। कम उम्र की लड़कियों के अधिक उम्र के पुरुषों से लगाव के कुछ मुख्य कारण हैं, जिनके बारे में आगे बताया गया है।

गुस्से और परेशानियों का सामना होता है कम
बड़ी उम्र के पुरुषों को ज़िन्दगी और रिश्तों की अच्छी समझ होती है। वे अपने अनुभव से जीवन की उलझनों को आसानी से सुलझा लेते हैं। इसी कारण वे रिलेशनशिप में आने वाली समस्याओं और लापरवाही को या तो नज़रंदाज़ कर देते हैं या बेवजह गुस्सा भी नहीं करते हैं।

आर्थिक रूप से होते है स्टेबल
हालांकि आज महिलाएं स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं परन्तु हर महिला को यह भी चाह रहती है कि उनका पार्टनर आर्थिक रूप से स्टेबल रहे या अच्छी नौकरी पेशा वाला हो। बड़ी उम्र के पुरुष अपनी नौकरी या आर्थिक स्तिथि में मज़बूत हो जाते हैं जिससे परिवार और शादी का भविष्य भी सुरक्षित लगता है।

सेक्शुअल मैचुरिटी भी होती है शामिल
कई मनोवैज्ञानिकों की मानें तो महिलाओं का बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी होता है कि इन पुरुषों को सेक्शुअल इंटीमेसी की बारीकियों को बहुत अधिक समझ होती है। शारीरिक रूप से ज़रूरतों का पूरा होना और बेडरूम में आपस में अच्छी समझ होना एक खुशहाल शादीशुदा ज़िन्दगी का राज़ होता है।

करते हैं ज़्यादा केयर
हर महिला की यह चाह रहती है कि उसे बहुत एक्स्ट्रा प्यार और केयर मिले। अनुभवी पुरुष ऐसा करने में माहिर होते हैं। वे रिश्ते को सहजने और उस रिश्ते में शामिल लोगों को स्पेशल महसूस कराते हैं और उनको इमोशनल सिक्योरिटी भी दे पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications