Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
गर्ल्स! इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, ये नहीं है वो जिसका था आपको इंतजार
एक परफेक्ट रिलेशनशिप जैसे स्टेज पर पहुंचने से पहले कई पड़ाव आते हैं और उसका सबसे पहला पड़ाव होता है एक व्यक्ति को पार्टनर के नजरिए से देखना और उसके साथ उस रिश्ते की शुरुआत करना। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर उलझन में हैं और ये समझ नहीं पा रही हैं कि आपने जिस के साथ अपना आने वाला कल बिताने का फैसला किया है वो सही है या नहीं तो ये इस लेख से आपको थोड़ी मदद मिल सकती है।

अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब तक ये नहीं जान पायी हैं कि क्या आपका पार्टनर भी आपको लेकर वैसा ही महसूस करता है जैसा कि आप करती हैं तो इन संकेतों पर गौर करने की कोशिश करें।

1. साथ में कम वक्त बिताने से नहीं पड़ता उसे फर्क
जब एक आदमी को कुछ चाहिए होता है तब वो उसके पीछे भागता है। वो आराम से सोफे पर बैठकर किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करता है। अगर आपका पार्टनर आपके साथ समय नहीं बिताता है, घूमने नहीं जाता है, आपके ना रहने पर भी उसे फर्क नहीं पड़ता है और वो आपके नजदीक रहने के बहाने भी नहीं ढूंढता है तो गर्ल्स इसे एक सिग्नल की तरह देखें।

2. आपकी कही बातें उसे नहीं रहती याद
ये बहुत ही सामान्य बात है कि लाइफ में जो बहुत महत्वपूर्ण होता है उसकी हर खास बात याद रहती है। अगर वो आपकी बातें नहीं सुनता है और आपकी कही बातें भी याद नहीं रखता है तो आप उसकी लाइफ में खास जगह नहीं रखती हैं। खास तारीखें याद रखना किसी भी लड़के के लिए मुश्किल काम हो सकता है लेकिन कम से कम उसे आपके ऑफिस या फिर बचपन से जुड़ी कुछ बातें तो याद होनी चाहिए।

3. उसे फर्क नहीं पड़ता कि आप दूसरे पुरुषों से किस लेवल का रेपो रखती हैं
अगर आप बताती हैं कि आप अपने एक 'पुराने दोस्त' के साथ डिनर के लिए गयी थीं, और इतना सुनने के बावजूद वो ये नहीं पूछता कि 'कौन सा दोस्त?' तो वो इस रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं है। अगर वो आपको पसंद करता है तो वो हर उस आदमी की जानकारी रखने की कोशिश करेगा जिन से आप किसी भी वजह से संपर्क में हैं। भले ही मर्द कितने ही खुले विचारों के हों, उनमें असुरक्षा की भावना रहती है।

4. आप और उसके दोस्तों में नहीं है फर्क
अगर आपका पार्टनर आपको लेकर अलग अनुभव करता है तो वो आपके साथ व्यवहार भी अलग करेगा। कोई भी रोमांटिक रिलेशनशिप ऐसा नहीं चाहेगा जिसमें आपके साथ वो अपने किसी दोस्त की तरह ही बर्ताव करे। जब आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे स्पेशल फील करवाने के लिए प्रयास करते हैं।

5. आपके सामने करता है दूसरी महिलाओं की बातें
अगर आपका पार्टनर किसी दूसरी महिला के बारे में बात करता है और उसे लेकर वो काफी खुश है तो इसे नोटिस करें। वो सिर्फ आपको जलाने के लिए बार बार ऐसा नहीं करेगा। ये संकेत है कि उसका आप में कोई इंटरेस्ट नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
