Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Emotional Manipulation: इन संकेतों से जानेंं रिलेशनशिप में आप इंटेलेक्चुअल बुलिंग के हो रहे हैं शिकार

रिलेशनशिप में जब पार्टनर अपने आप को दूसरे पार्टनर से ऊंचा दिखाना शुरू कर देता है, वो अपने पार्टनर को खुद के कंट्रोल में रखना चाहता है तो इस कंडीशन को इमोशनल मैनिपुलेशन कहा जाता है। ये एक स्वस्थ रिश्ता किसी भी एंगल से नहीं होता हैं, क्योंकि एक अच्छे रिश्ते में प्यार, विश्वास, अपनापन ये सारी क्वालिटीज होती हैं। लेकिन जो आपको इमोशनली मैनिपुलेट करता है, कंट्रोल करने की कोशिश करता है, वो एक हेल्दी रिश्ते में विश्वास नहीं करता है। आपको इस बात को समझना काफी जरूरी है कि इमोशनल मैनिपुलेशन आपको यूं ही नहीं नजर आएगा। उसे पहचान पाना थोड़ा सा टफ होता है। लेकिन यहां पर हम आपको बताएंगे कि मैनिपुलेशन रवैया कैसे होता है और आप उसे कैसे समझ सकते हैं और उसे रोक सकते हैं-

Emotional Manipulation: आप सिर्फ उसकी बात को सुनें
आपने इस बात पर गौर किया होगा कि जब आप अपने पार्टनर को कहीं बाहर जानें को कहें तो वो वहां पर ना जाकर अपने बताए हुए प्लेस पर जाना चाहता है, इसके लिए उसके पास ढेर सारी ऐसा बातें होंगी जिसे आप स्वीकर कर उसके साथ चली जाएगी। या फिर वो आपके बताए हुए वक्त पर ना आने बहाना करें, ‘बिजी था', ‘ऑफिस में बहुत काम हैं', लेकिन जब आप कोई वैलिड रीजन भी बताएं लेट आने का तो आप पर नाराज होने लगे, उसे आपकी बात को सुनना ही नहीं होता है।

Emotional Manipulation: आपको हर वक्त स्पेशल फील कराते हैं
मैनिपुलेटिव बिहेवियर वाला शख्स आपके सबसे करीब आ जाता हैं, यहां तक की वो अपने राज भी आपको बता देतें हैं, कि आप उन पर आंख बंद करके भी विश्वास करें। वो आपको हर वक्त स्पेशल फील कराते हैं। लेकिन ये उनकी एक स्टैटजी होती है,जिससे की आप सिर्फ उनकी बात को सुनें दूसरे को देखें तक नहीं।

Emotional Manipulation: अपनी बात को आप पर थोपने की कोशिश करता है
अगर आप उससे किसी तरह के सवाल करती हैं तो वो आपको शब्दों के माया जाल में फंसा देता है, या फिर आपको इमोशनली मैनुपुलेट करता है। साथ ही वो अपनी बात को आप पर थोपने की कोशिश करता है, अपनी बात को सही ठहराने के लिए वो सारे काम कर डालता है।

Emotional Manipulation: सारा इल्जाम आप पर डाल देता है
किसी भी तरह की चिंता या परेशानी को वो आप पर थोपने की कोशिश करता है, सारा इल्जाम आप पर डाल देता है। वो आप को उस काम के लिए दोषी ठहराता है जिसमें उसकी गलती हुई होती है। ये सारे काम काम करके वो आपको कंट्रोल करने की कोशिश करता है।

Emotional Manipulation: आपकी भावनाओं के साथ खेलता है
इमोशनली मैन्युपुलेटेड लोग हमेशा आपकी भावनाओं के साथ खेलते नजर आएंगे। आपकी बातों को कमतर बता देंगे या फिर आपको नीचा और आपके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाते हैं। इस तरह के लोग ऐसा इसलिए करते हैं जिससे वो अपनी कमियां छुपा सकें।



Click it and Unblock the Notifications
